FIFA under-17 womens world cup 2022: भारत की हार के साथ शुरूआत, USA ने 8-0 से हराया

FIFA under-17 womens world cup 2022: भारत की हार के साथ शुरूआत, USA ने 8-0 से हराया

FIFA under-17 womens world cup 2022: फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 में भारत की शुरूआत बेहद खराब रही। वल्ड कप के पहले ही मैच में भारत को अमेरिका के हाथों 0-8 से हार झेलनी पड़ी। मुकाबला भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में मंगलवार को खेला गया।

बता दें कि भारत की अमेरिका के हाथों मिली 0-8 की हार भारत की अंडर 17 महिला फुटबॉल के लिए अब तक की सबसे बड़ी हार है। वहीं USA की FIFA U-17 womens world cup में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ ही USA की टीम ग्रुप ए में टॉप पर पहुंच गई है जबकि भारतीय टीम ग्रुप के अंतिम स्थान पर आ गई।

खेल मंत्री भी रहे मौजूद

भारत के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार FIFA under-17 womens world cup 2022 की ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा लिया। वहीं इसके बाद उन्होंने भारत और अमेरिका का मुकाबला भी देखा। वहीं भारत में पहली बार हो रहे फीफा वल्ड कप को लेकर खेल मंत्री ने कहा- "भारतीय खेलों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण क्योंकि भारत पहली बार फीफा #U17WWC की मेजबानी कर रहा है। मेरा दिल गर्व से भर गया है क्योंकि हमारी U17 महिला फुटबॉल खिलाड़ी अपने पहले फीफा विश्व कप मैच के लिए तैयार हैं। मैं पूरे देश से एक साथ आने का आग्रह करता हूं और हमारी लड़कियों जय हिंद का समर्थन करें।"

https://twitter.com/ianuragthakur/status/1579858917529509888?s=20&t=0Xerjf82ZzpkxxchhBhAvQ

बता दें कि भारत में आयोजित फीफा वल्ड कप के मुकाबलें भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम, गोवा के पीजेएन स्टेडियम और नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला 30 अक्टूबर को नबी मुंबई में खेला जाएगा। 30 अक्टूबर तक चलने वाले इस भव्य खेल आयोजन में 16 देश हिस्सा ले रहे है जिन्हें चार ग्रुप ए, बी, सी और डी में बांटा गया है। भारतीय टीम ग्रुप ए में है। वहीं आपको बताते चले कि FIFA under-17 womens world cup 2022 इस प्रारूप का 7वां संस्करण है, जो इस बार भारत में आयोजित है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article