फेमिना मिस इंडिया निकिता पोरवाल पहुंचीं इंदौर: मंत्री सिलावट ने किया एयरपोर्ट पर स्वागत, उज्‍जैन में करेंगी रोड शो

Femina Miss India Nikita Porwal: फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब जीतकर मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली निकिता पोरवाल रविवार को

Femina Miss India Nikita Porwal

Femina Miss India Nikita Porwal

Femina Miss India Nikita Porwal: फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब जीतकर मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली निकिता पोरवाल रविवार को इंदौर पहुंचीं, जहां एयरपोर्ट पर मंत्री तुलसी सिलावट ने उनका स्वागत किया।

इस मौके पर मंत्री सिलावट ने कहा कि निकिता ने अपनी मेहनत और लगन से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतकर मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है। निकिता पोरवाल 2026 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1850481141800997334

घर पहुंचीं निकिता

फेमिना मिस इंडिया-2024 का खिताब जीतने के बाद निकिता पोरवाल रविवार दोपहर लगभग 12 बजे उज्जैन पहुंचीं। अरविंद नगर स्थित अपने घर पहुंचने पर उनकी मां और दादी ने उनकी आरती उतारी और स्वागत में फूलों की वर्षा और आतिशबाजी की गई।

इस दौरान छोटी बच्चियों ने स्वागत में नृत्य प्रस्तुत किया। निकिता की एक झलक पाने के लिए सुबह से ही उनके घर के बाहर प्रशंसकों की भारी भीड़ जमा थी। मिस इंडिया ने सभी का अभिनंदन करते हुए हाथ हिलाकर "जय श्री महाकाल" का जयकारा लगाया।

आज होगा रोड शो

निकिता पोरवाल दोपहर करीब 2 बजे भगवान चिंतामण गणेश और बाबा महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद शाम करीब 5 बजे टॉवर चौक से इस्कॉन मंदिर तक रोड शो भी आयोजन किया गया है।

इससे पहले रविवार सुबह 9 बजे निकिता इंदौर एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां मध्य प्रदेश सरकार की ओर से मंत्री तुलसी सिलावट ने उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें- MP की निकिता पोरवाल बनीं फेमिना मिस इंडिया: एक्टिंग की दुनिया में भी मचा चुकी हैं धमाल, देखिए इनका ग्लैमरस लुक्स

27 अक्टूबर का शेड्यूल

सुबह 10.30 बजे इंदौर से रवाना होकर दोपहर 12 बजे उज्जैन में अपने घर अरविंद नगर पहुंचीं।

शाम 4.45 बजे रोड शो टॉवर चौक से शुरू होगा। शहीद पार्क, देवास रोड होते हुए इस्कॉन मंदिर पर रोड शो खत्म होगा।

रात 8.30 बजे से रुद्राक्ष होटल में समारोह होगा।

28 अक्‍टूबर को इन कार्यक्रमों में होंगी शामिल

निकिता पोरवाल 28 अक्टूबर को उज्जैन में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी। आपको बता दें कि निकि‍ता सुबह 8 से 9 बजे तक वे कॉर्मल कॉन्वेंट स्कूल में रहेंगी, फिर 11 बजे से 12 बजे (Femina Miss India Nikita Porwal) तक रेलवे स्टेशन के पीछे भारतीय ज्ञानपीठ में होंगी।

इसके बाद दोपहर 3:30 बजे रुद्राक्ष होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। निकिता शाम 6:30 से रात 8 बजे तक कालिदास अकादमी संकुल में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगी।

29 अक्टूबर का कार्यक्रम

आपको बता दें कि 29 अक्‍टूबर को शाम 7.30 से 9 बजे तक दीप ज्योति महोत्सव में निकिता शामिल होंगी।

निकिता ने बताया अपना सपना

16 अक्टूबर को मुंबई के वर्ली में आयोजित प्रतियोगिता में फेमिना मिस इंडिया 2024 का ताज जीतने के बाद निकिता पोरवाल ने अपने 7 साल के सपने को साकार करने की बात शेयर की थी। निकिता ने कहा, "जब मैं 7 साल की थी, मां मुझे फैंसी ड्रेस में मिस इंडिया बनाकर भेजती थीं।

आज उसी सपने को जीते हुए, मैं पूरे भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने का सपना देख रही हूं।" निकिता, जो उज्जैन के अरविंद नगर में नगर निगम के सामने रहने वाले अशोक पोरवाल और राजकुमारी पोरवाल की बेटी हैं, ने इस खिताब को जीतकर मध्य प्रदेश का मान बढ़ाया है। उनके पिता का ऑयल का कारोबार है और यह पहली बार है, जब मध्य प्रदेश से किसी ने फेमिना मिस इंडिया का ताज जीता है।

यह भी पढ़ें- MP कांग्रेस को बड़ा झटका: इंदौर पूर्व शहर अध्यक्ष प्रमोद टंडन ने दिया इस्‍तीफा, जीतू पटवारी को पत्र लिखकर बताई वजह

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article