/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/National-Bansal-News.jpeg)
बुलंदशहर, एक जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक महिला पुलिस उप निरीक्षक ने शुक्रवार की रात किराये के अपने घर में कथित तौर पर फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली । अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक अधिकारी की पहचान कुमारी आरजू पवार (30) के रूप में की गयी है । वह शामली जिले की रहने वाली थीं। वह 2015 में पुलिस बल में शामिल हुयी थीं।
सिंह ने बताया कि वह अनूप नगर पुलिस थाने में तैनात थीं । पुलिस ने उनके घर का दरवाजा तोड़ कर शव बरामद किया । उनके कमरे से पवार का लिखा एक पत्र भी बरामद हुआ है ।
भाषा रंजन अविनाश
अविनाश
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us