MP News: इंदौर में बदमाशों से भिड़ी महिला डॉक्टर, लूट के इरादे से आए थे, केस दर्ज

MP News: विजय नगर में लूट की वारदात सामने आई है। बुधवार रात को क्लिनिक से घर लौट रही महिला डॉक्टर की चेन लूट के प्रयास में उस टूट पड़े।

MP News: इंदौर में बदमाशों से भिड़ी महिला डॉक्टर, लूट के इरादे से आए थे, केस दर्ज

हाइलाइट्स

  • इंदौर में बढ़ रही लूट की वारदातें
  • बीच सड़क पर महिला से लूट की कोशिश
  • अकेले ही बदमाशों से भिड़ी महिला

इंदौर। MP News: जिले के विजय नगर में लूट की वारदात सामने आई है। बुधवार रात को क्लिनिक से घर लौट रही महिला डॉक्टर की चेन लूट के प्रयास दो बाइक सवार टूट पड़े। महिला मदद मांगने के लिए  चिल्लाई भी लेकिन रात काफी हो चुकी थी। इसलिए कोई नहीं आया। इसके बाद डॉक्टर महिला खुद ही बदमाशों से भिड़ गई। झूमा-झपटी में चेन टूट गई।

घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला डॉक्टर इंदौर के महालक्ष्मी नगर में रहती है।

    महिला ने बताई पूरी घटना

घटना के अगले दिन डॉक्टर ने बताया कि वह जब क्लिनिक से घर जा रही थी। तभी घर से 200 मीटर की दूरी पर लूट की कोशिश की गई। मै फोन पर बात करते हुए घर की ओर बढ़ रही थी। तभी बदमाश आए और मेरी चेन लूटने का प्रयास करने लगे। रात का समय तो रोड पर भी कोई नहीं था। घर जाकर मैंने पूरी घटना परिवाल वालों को बताई। इसके बाद हमने पुलिस में शिकायत की।

    इससे पहले भी हो चुकी ये वारदातें

इसी तरह की एक घटना और सामने आई थी जिसमें विजयनगर इलाके में रहने वाली एक लड़की का मोबाइल दो बदमाश लेकर भाग गए थे। लड़की ने बताया था कि जब वह कॉलेज से घर जा रही थी। छात्रा मूल रूप से सिमरोल की रहने वाली है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बुधवार को आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। तब ये घटना हुई थी। इंदौर में लूट की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं।

इसी तरह पिछले दिनों एक पुलिसकर्मी  की बंदूक छीनकर कुछ बदमाश फरार हो गए थे। बाद में क्राइम ब्रांच ने आरोपियों की गिरफ्तारी की थी। आरोपी पहले भी लूट और मारपीट की घटनाओं में शामिल रह चुके थे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article