कुनो नेशनल पार्क से मादा चीता को लेकर आई बुरी खबर, लोग कर रहे दुआ

कुनो नेशनल पार्क से मादा चीता को लेकर आई बुरी खबर, लोग कर रहे दुआ female cheetah Shasha sick in kuno national park vkj

कुनो नेशनल पार्क से मादा चीता को लेकर आई बुरी खबर, लोग कर रहे दुआ

Kuno National Park Cheetah Shasha : नामिबिया से भारत लाए गए 8 चीतों को मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में रखा गया है। हाल ही में कूनो पार्क से एक बुरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक मादा ​चीता शाशा की तबीयत बेहद खराब है। मादा चीता शाशा की किडनी में संक्रमण फैल गया है। चीता शाशा के इलाज में डॉक्टरों की टीम लगी हुई है

एक तरफ मादा चीता को बचाने के लिए उसका इलाज किया जा रहा है तो वही दूसरी ओर श्योपुर कराहल क्षेत्र के लोग चीता शाशा के लिए दुआएं कर रहे है। बताया जा रहा है कि मादा चीता की किडनी में इंफेक्शन हुआ है। लोग उसके स्वास्थ्य के लिए अनुष्ठान भी किए जा रहे है। कराहल के चिंताहरण हनुमान मंदिर में शाशा के लिए विशेष पूजा अर्चना की जा रही है।

क्षेत्र के लोग दुखी, कर रहे दुआ

श्योपुर के आदिवासी विकासखण्ड कराहल में बने कूनो नेशनल पार्क में बच्चों से लेकर जवान और बुजुर्ग शाशा के जल्द ठीक होने के लिए दुआएं कर रहे है। मंदिरों में पूजा पाठ का आयोजन भी किया जाने लगा है। इतना ही नही रामायण पाठ भी शुरू कर दिया गया है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्योपुर के कराहल को चीता प्रोजेक्ट देकर श्योपुर को भारत के नक्शे में जगह दी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article