Advertisment

एफबीआई ने देशभर में ‘‘हथियारबंद प्रदर्शनों’’ को लेकर किया आगाह

author-image
Bhasha
ब्रिटेन ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड-19 की जांच अनिवार्य की

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 12 जनवरी (भाषा) एफबीआई ने कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) में पिछले सप्ताह हुई हिंसा के बाद अब आगाह किया है कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यभार संभालने के कुछ दिन पहले उसे वाशिंगटन और सभी 50 राज्यों की राजधानियों के संसद भवनों पर हथियारबंद प्रदर्शन आयोजित करने की सूचना मिली है।

Advertisment

अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों और चरम दक्षिणपंथी ऑनलाइन नेटवर्कों ने कई तारीखों पर हथियारबंद प्रदर्शन का आह्वान किया है। इनमें 17 जनवरी को देश के कई शहरों में हथियारबंद प्रदर्शन और बाइडन के उद्घाटन दिवस के दिन वाशिंगटन डीसी में मार्च करने की योजना शामिल है।

‘सीएनएन’ और अन्य मीडिया समूहों को मिली संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) की बुलेटिन के अनुसार, ‘‘16 जनवरी से कम से कम 20 जनवरी तक 50 राज्यों के संसद भवनों पर हथियारबंद प्रदर्शन की साजिश है और यूएस कैपिटल पर 17 जनवरी से 20 जनवरी तक...’’

बाइडन 20 जनवरी को अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति और भारतीय-अफ्रीकी कमला हैरिस उप राष्ट्रपति पद की पर शपथ ग्रहण करेंगी।

Advertisment

बाइडन ने सोमवार को पत्रकारों से कहा था कि वह यूएस कैपिटल के बाहर शपथ लेने से नहीं डरते।

बाइडन और हैरिस दोनों के अब भी इमारत के बाहर ही शपथ ग्रहण करने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने हार स्वीकार नहीं की है और वह लगातार तीन नवम्बर को हुए चुनाव में धोखाधड़ी के बेबुनियाद दावे करते रहे हैं। उनके इन दावों के बीच ही, कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) में ट्रंप के समर्थकों ने धावा बोला था और हिंसा की थी, जिसमें कैपिटल पुलिस के एक अधिकारी तथा चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी।

Advertisment

एफबीआई ने पिछले सप्ताह हुए दंगों से पहले कम से कम एक बुलेटिन जारी किया था।

अन्य अधिकारी ने बताया कि 29 दिसम्बर को सांसदों को निशाना बनाकर किए जाने वाले हथियारबंद प्रदर्शन को लेकर आगाह किया गया था।

भाषा निहारिका शाहिद

शाहिद

Advertisment
चैनल से जुड़ें