Fauja Singh Resigned: पंजाब के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह ने दिया इस्तीफा ! भ्रष्टाचार में लिप्त होने का लगा था आरोप

इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने इस्तीफा दे दिया। जहां पर खबरों की मानें तो उनके निजी कारणों से इस्तीफा देने की जानकारी मिल रही है।

Fauja Singh Resigned: पंजाब के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह ने दिया इस्तीफा ! भ्रष्टाचार में लिप्त होने का लगा था आरोप

चंडीगढ़:Fauja Singh Resigned इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने इस्तीफा दे दिया। जहां पर खबरों की मानें तो उनके निजी कारणों से इस्तीफा देने की जानकारी मिल रही है। मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद फौजा सिंह ने कहा कि वो पार्टी के वफादार सिपाही हैं और हमेशा रहेंगे।

इन मामले में आया था नाम

आपको बताते चलें कि, फौजा सिंह पर पिछले दिनों भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगा था। उनका एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हुआ था। जिसके बाद विपक्ष उनपर हमलावर हो गया था और उनकी गिरफ्तारी की भी मांग की थी। फौजा सिंह के पास खाद्य औऱ बागवानी विभाग था।

पंजाब कैबिनेट में बड़े फेरबदल की संभावना

आपको बताते चलें कि, पंजाब की कैबिनेट में बड़े फेरबदल की संभावना नजर आ रही है जहां पर फौजा सिंह सरारी के इस्तीफे के बाद पंजाब के कई मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं। भगवंत मान की कैबिनेट में बड़े फेरबदल की संभावनाएं जताई जा रही है। सूत्रों की मानें तो भगवंत की कैबिनेट में अब कई नए चेहरों को मौका मिल सकता है। आज शाम नए मंत्रियों को शपथ भी दिलवाई जा सकती है। खबरों की मानें तो, यहां पर कैबिनेट में हरजोत बैंस और अनमोल गगन मान के विभाग बदलने की भी चर्चा है। माइनिंग और जेल विभाग मंत्रालय मीत हेयर को दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article