Advertisment

पिता ने बेटी की गोली मारकर हत्या की, गिरफ्तार

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

फतेहपुर (उप्र), नौ जनवरी (भाषा) फतेहपुर जिले में थरियांव थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव में शनिवार को एक व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से अपनी बेटी की गोली मारकर कथित रूप से हत्या कर दी और खुद थाने पहुंचकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

Advertisment

इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

फतेहपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे जयसिंहपुर गांव के रहने वाले चन्द्र मोहन यादव ने घर में 22 वर्षीय बेटी स्वाती देवी की अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी और बंदूक सहित खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

उन्होंने बताया कि थरियांव पुलिस ने इस सिलसिले में हत्या का मुकदमा दर्जकर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisment

थरियांव थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) उपेन्द्रनाथ राय ने बताया कि ''गिरफ्तार चंद्रमोहन यादव ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी एक साल पहले की थी, लेकिन वह ससुराल से बिना बताए यहां (पिता के घर) चली आती थी, जिससे समाज में उसकी बदनामी हो रही थी। इसी वजह से उसने उसकी हत्या कर दी है।''

उन्होंने बताया कि युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और आरोपी पिता को जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

भाषा सं आनन्‍द धीरज

धीरज

Advertisment
चैनल से जुड़ें