Advertisment

पलामू में पिता ने मेला देखने से मना किया तो बेटी ने लगायी फांसी

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

मेदिनीनगर, 13 जनवरी (भाषा) झारखंड के पलामू जिले के छत्तरपुर थाने के बैरोही गांव में पिता द्वारा मेला देखने जाने से मना करने पर बुधवार को सोलह साल की लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

Advertisment

पुलिस ने बताया कि बैरोही गांव में पिता नगीना सिंह ने आज अपनी पुत्री संजू को मेला देखने जाने से मना कर दिया । उन्होंने बताया कि इससे व्यथित होकर संजू अपने कमरे में चली गयी और छत की कुंडी से फांसी का फंदा लगा लिया जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि शव को मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेजा गया है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

भाषा सं इन्दु रंजन

रंजन

Advertisment
चैनल से जुड़ें