Advertisment

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

बदायूं (उप्र), दो जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात पानी की एक मोटर में करंट आ जाने से उसकी चपेट में आकर एक पिता-पुत्र की मौत हो गई।

Advertisment

पुलिस ने बताया कि दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नूरपुर के रहने वाले अरविंद (22) शुक्रवार रात घर में लगी पानी की मोटर चलाने गये थे, इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गये ।

उन्होंने बताया कि चीख पुकार सुनकर कुछ दूरी पर बैठे उसके पिता नेकपाल (50) वहां पहुंचे और हड़बड़ी में अरविंद को हाथ से ही छुड़ाने का प्रयास करने लगे और वह भी करंट की चपेट में आ गये।

मौके पर पहुंचे परिजन दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें बरेली के एक अस्पताल भेज दिया।

Advertisment

उन्होंने बताया कि बरेली पहुंचने के कुछ समय बाद ही दोनों की मौत हो गई।

दातागंज कोतवाली के पुलिस अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है ।

भाषा सं जफर शोभना

शोभना

Advertisment
चैनल से जुड़ें