Vaccination campaign: कोरोना टीका लगाने की तेज हुई रफ्तार,राजस्थान को पछाड़कर महाराष्ट्र सबसे आगे

मुंबई। (भाषा) कोविड-19अभियान में महाराष्ट्र देश में सबसे आगे है जहां अब तक 43,42,646 लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है। महाराष्ट्र के जन स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ प्रदीप व्यास ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीकाकरण अभियान में 24 मार्च को महाराष्ट्र, राजस्थान से आगे निकल गया।
Maharashtra becomes first state to administer over 5 million COVID-19 vaccine doses
Read @ANI Story | https://t.co/OSsLS3HFC0 pic.twitter.com/7LvV17KIFW
— ANI Digital (@ani_digital) March 25, 2021
महाराष्ट्र राज्यों की सूची में सबसे ऊपर है
राजस्थान अब दूसरे स्थान पर है जहां 43,27,874 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। व्यास ने कहा, “देश में कोविड-19 टीके की खुराक देने के मामले में महाराष्ट्र राज्यों की सूची में सबसे ऊपर है।” उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 6,72,128 लोगों को टीके की दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है जिसके बाद दी गई खुराक की कुल संख्या 50,14,774 हो गई है। व्यास ने कहा, “महाराष्ट्र पहला राज्य बन गया है जो 50 लाख खुराक के आंकड़े को पार कर चुका है। हम टीकाकरण को और बढ़ाएंगे।” राजस्थान में टीकाकरण खुराक की कुल संख्या 49,94,574 है।