Fashion Hacks in Navratri : क्या आप भी बांधनी साड़ी पहनकर हो गए हैं बोर! तो इस नवरात्रि इन स्टाइल्स के साथ साड़ी को दें नया लुक

Fashion Hacks : क्या आप भी बांधनी साड़ी पहनकर हो गए हैं बोर! तो इन स्टाइल्स के साथ साड़ी को दें नया लुक fashion-hacks-are-you-tired-of-wearing-a-bandhani-saree-so-give-a-new-look-to-the-saree-with-these-styles

Fashion Hacks in Navratri :  क्या आप भी बांधनी साड़ी पहनकर हो गए हैं बोर! तो इस नवरात्रि इन स्टाइल्स के साथ साड़ी को दें नया लुक

नई दिल्ली। अगर आप भी बांधनी साड़ी पहन—पहन कर Fashion Hacks in Navratri  बोर हो गए हैं। तो इस त्योहारी सीजन में इसे नए लुक के साथ रीयूज कर सकते हैं। नवरात्री चल रहे हैं। ऐसे में आप भी इन साड़ियों को नए तरीके और नए चीजों के साथ स्टाइलिश लुक देकर अपने आप को नए स्टाइल दे सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।

बनवा सकते हैं सूट्स
अगर आप साड़ी से ज्यादा सूट्स पहनना पसंद करते हैं तो साड़ी के रियूज का इससे अच्छा विकल्प आपके पास हो ही नहीं सकता। सूट बनाने के लिए नार्मली 5 से 6 मीटर कपड़े की जरूरत होती है। ऐसे में आपके पास साड़ी के रियूज का ये अच्छा विकल्प हो सकता है। इस सूट पर आप दुपट्टा अलग तरह का भी कैरी कर सकती हैं। नवरात्री को देखते हुए अगर आप गाउन पैटर्न का सूट सिलवाते हैं तो यह आपके लिए लहंगे का काम करेगा।

प्लेन कुर्ते के साथ बांधनी जैकेट

अगर आप जैकेट्स पहनने के शौकीन हैं तो इसके लिए भी आ बांधनी साड़ी जैकेट स्टिच करवा सकते हैं। इन्हें टॉप व कुर्ती के साथ बड़ी आसानी से कैरी किया जा सकता है। ये काफी अट्रैक्टिव भी होती हैं। इसे बिना किसी ओकेजन के भी पहना जा सकता है।

शर्ट भी है सबसे अच्छा विकल्प
आजकल लड़कियों में शर्ट्स का चलन काफी जोरों पर है। फिर वह चाहे आफिस हों या नार्मल ओकेजन। इनकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसे स्कर्ट, जींस और प्लाजों, किसी के साथ भी कैरी किया जा सकता है। ऐसे में आप बांधनी की साड़ी को शर्ट्स में भी कनवर्ट किया जा सकता है।

बांधनी दुपट्टा सबसे अच्छा विकल्प
बांधनी का दुपट्टा एवरग्रीन है। इसे कभी भी किसी भी चीज के साथ कैरी किया जा सकता है। इसे चाहें तो लहंगे साथ यूज करें। अगर इसे व्हाइट कुर्तें के साथ पहना जाए तो ये एक डीसेंट लुक क्रियेट करता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article