"Farre" Song Release : सलमान की भतीजी की फिल्म "फर्रे" का नया गाना हुआ रिलीज

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान की भतीजी अलीजेह अग्निहोत्री फिल्म "फर्रे" के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं हैं।

"Farre" Song Release : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान की भतीजी अलीजेह अग्निहोत्री फिल्म "फर्रे" के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं हैं। अब अलीजेह अग्निहोत्री की नयी फिल्म "फर्रे" का गाना 'घर पे पार्टी' रिलीज हो चुका है।

लेकिन अब फर्रे फिल्म का दूसरा गाना 'मचा दे तबाही' भी रिलीज हो गया है। इस गाने को सिंगर सुनिधि चौहान ने गाया है। इस फिल्म का प्रोडक्शन सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले हुआ है।

सलमान ने शेयर किया गाना

फर्रे फिल्म का 'मचा दे तबाही' गाना रिलीज होने केबाद सलमा खान ने अपने ट्विटर एक्स हैंडल पर शेयर किया है। इस गानें में अलीजेह अपनी गैंग के साथ जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं।

सलमान खान ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'मच गई है तबाही। आप भी पार्टी में शामिल हो जाइए।' बता दें 'फर्रे' फिल्म 24 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सात ही इसका डायरेक्शन सौमेन्द्र पाढ़ी द्वारा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article