PM Fasal Bima Yojana: किसानों को हर 100 रुपये के प्रीमियम पर मिल रहा 500 रुपये का क्लेम, आठ साल में फसल बीमा करवाने वाले किसानों की संख्या में इजाफा

PM Fasal Bima Yojana: फसल बीमा योजना वर्ष 2016 में शुरु हुई थी। तब से लेकर अब तक हर साल पंजीयन कराने वाले किसानों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

PM Fasal Bima Yojana: किसानों को हर 100 रुपये के प्रीमियम पर मिल रहा 500 रुपये का क्लेम, आठ साल में फसल बीमा करवाने वाले किसानों की संख्या में इजाफा

   हाइलाइट्स

  • साल 2016 में शुरु हुई थी फसल बीमा योजना
  • 8 साल में 56.80 करोड़ किसानों ने किया रजिस्ट्रेशन
  • 23.22 करोड़ के किसानों के दावे अब तक हुए मंजूर

PM Fasal Bima Yojana: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों को हर 100 रुपये के प्रीमियम पर करीब 500 रुपये का क्लेम मिल रहा है।

अब तक फसल बीमा योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों में 27% की वृद्धि हुई है।

 वर्ष 2016 में शुरु हुई योजना

PM-Fasal-Bima-Yojana-kisan-01

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PM Fasal Bima Yojana) वर्ष 2016 में शुरु की गई थी। इस योजना में किसानों को अप्रत्याशित घटनाओं से होने वाले फसल नुकसान पर क्षतिपूर्ती राशि मिलती है।

   8 साल में 23.22 करोड़ किसान के दावे मंजूर

PM-Fasal-Bima-Yojana-kisan-02

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) में पिछले 8 सालोंं में 56.80 करोड़ किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराए। इनमें से 23.22 करोड़ किसानों के क्लेम यानी दावों को मंजूर किया है।

   1,55,977 करोड़ की क्षतिपूर्ति राशि का वितरण

इन आठ सालों में योजना के अंतर्गत (PM Fasal Bima Yojana) किसानों ने प्रीमियम के रूप में करीब 31,139 करोड़ रुपये चुकता किए।

PM-Fasal-Bima-Yojana-kisan-04

जिसके आधार पर किसानों को 1,55,977 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान क्लेम के रूप में किया गया है।

   पंजीकृत किसानों की संख्या में हर साल इजाफा

PM-Fasal-Bima-Yojana-kisan

PMFBY में किसानों के रजिस्ट्रेशन की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2021-22 में 33.4%, वर्ष 2022-23 में 41% और वर्ष 2023-24 में 27% पंजीकृत किसानों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है।

संबंधित खबर: Agriculture in Budget 2024: किसानों का मोदी मंत्र, तिलहन उत्पादन पर जोर ताकि Farmers को मिलने वाले 1.58 लाख करोड़ न जाए विदेश

   किसानों ने इस धारणा को भी तोड़ा

फसल बीमा योजना (PM Fasal Bima Yojana) के मामले में अक्सर ये कहा जाता है कि जो किसान केसीसी या फसल के लिए लोन लेते हैं वे ही बैंक में फसल का बीमा करवाते हैं, क्योंकि ये लोन लेने के लिए अनिवार्य शर्त होती है।

PM-Fasal-Bima-Yojana-kisan-03

हालांकि किसानों ने इस धारणा को तोड़ा है। वित्त वर्ष 2023-24 में योजना के तहत बीमित कुल किसानों में से 42% गैर-ऋणी किसान हैं।

संबंधित खबर: Nano Urea in Budget: बजट में नैनो यूरिया की तरह नैनो DAP पर जोर देने की बात, जानें स्वदेशी खाद की हकीकत

   MP में 55 लाख किसानों को 755 करोड़ को मिला क्लेम

https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1765293322715685286

मध्य प्रदेश में खरीफ 2023 में सूखे और अतिवृष्टि के कारण 55 लाख किसानों की सोयाबीन, धान सहित अन्य फसलें खराब हो गई थी। 6 मार्च को सीएम मोहन यादव ने 755 करोड़ से अधिक की क्लेम राशि किसानों को दी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article