Metro Stations Closed : दिल्ली में आज किसानों का विरोध प्रदर्शन, बंद रहेंगे ये 3 मेट्रो स्टेशन, देखिये- लिस्ट

Metro Stations Closed : दिल्ली में आज किसानों का विरोध प्रदर्शन, बंद रहेंगे ये 3 मेट्रो स्टेशन, देखिये- लिस्ट, Farmers protest in Delhi today these 3 metro stations will remain closed see list

Kolkata Metro: सफर होगा आसान, यात्रियों के लिए फिर शुरू होगी टोकन व्यवस्था

नई दिल्ली। (भाषा) दिल्ली मेट्रो ने किसान आंदोलन की आशंका के मद्देनजर येलो लाइन पर शनिवार को चार घंटे के लिए तीन मुख्य स्टेशन बंद रखने का निर्णय लिया है। शनिवार को किसानों के आंदोलन को सात महीने पूरे हो जाएंगे। दिल्ली और हरियाणा के बीच सिंघू बॉर्डर के अलावा टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर भी किसान आंदोलन कर रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में भी शनिवार को विरोध प्रदर्शन हो सकता है इसलिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम और पुलिस ने एहतियात के तौर पर सुरक्षा कदम उठाए हैं।

सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेंगे बंद 

डीएमआरसी ने शुक्रवार रात को ट्वीट किया, “दिल्ली पुलिस के सुझाव पर, सुरक्षा कारणों से, येलो लाइन पर तीन मेट्रो स्टेशन- विश्वविद्यालय, सिविल लाइन्स और विधानसभा, कल (शनिवार) 26.06.2021 को जनता के लिए सुबह10 बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगे।” पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी बताया कि विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए डीएमआरसी ने कुछ मेट्रो स्टेशन बंद रखने का निर्णय लिया है।

केंद्र द्वारा पारित किए गए 3 कृषि कानूनों (Farm Laws) की वापसी की मांग लेकर किए जा रहे किसान आंदोलन (Kisan Aandolan) के 7 महीने पूरे हो रहे हैं। इसके चलते दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने शनिवार को येलो लाइन (Yellow Line) के 3 मुख्‍य मेट्रो स्‍टेशन (Metro Station) विश्वविद्यालय, सिविल लाइन्स और विधानसभा 4 घंटे के लिए बंद रखने का फैसाल लिय। आपको बता दें कि आज किसान आंदोलन के 7 महीने पूरे हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article