Advertisment

Kisan Andolan 2021: आज से जंतर-मंतर पर चलेगी 'किसान संसद', कृषि कानूनों को वापस लेने का बनाएंगे दबाव

Kisan Andolan 2021: आज से जंतर-मंतर पर चलेगी 'किसान संसद', कृषि कानूनों को वापस लेने का बनाएंगे दबाव, Farmers Parliament will run at Jantar Mantar pressurize for agricultural laws in Kisan Andolan 2021

author-image
Shreya Bhatia
Kisan Andolan 2021: आज से जंतर-मंतर पर चलेगी 'किसान संसद', कृषि कानूनों को वापस लेने का बनाएंगे दबाव

नई दिल्ली। (भाषा) दिल्ली पुलिस ने संसद के चालू मॉनसून सत्र के दौरान किसानों को जंतर-मंतर पर कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने की आज से अनुमति दी। सूत्रों ने कहा कि किसान पुलिस सुरक्षा में बसों में सिंघू सीमा से जंतर-मंतर जाएंगे। संसद का मॉनसून सत्र सोमवार को शुरू हुआ था और यह 13 अगस्त तक चलेगी। एक दिन पहले किसान यूनियनों ने कहा था कि वे मॉनसून सत्र के दौरान जंतर-मंतर पर ‘किसान संसद’ आयोजित करेंगे और 22 जुलाई से हर दिन सिंघू सीमा से 200 प्रदर्शनकारी इसमें शामिल होंगे।

Advertisment

https://twitter.com/ANI/status/1418056087949905921

मंगलवार को दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद, एक किसान यूनियन के नेता ने कहा कि वे जंतर-मंतर पर कृषि कानूनों को खत्म करने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे और कोई भी प्रदर्शनकारी संसद नहीं जाएगा। गौरतलब है कि तीन नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की किसान संगठनों की मांगों को लेकर 26 जनवरी को आयोजित ट्रैक्टर परेड राजधानी की सड़कों पर अराजक हो गई थी, क्योंकि हजारों प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिये थे, पुलिस से भिड़ गए थे और लालकिले की प्राचीर पर एक धार्मिक ध्वज फहरा दिया था।

देशभर के हजारों किसान तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर धरना दे रहे हैं, उनका दावा है कि यह न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रणाली को खत्म कर देगा और उन्हें बड़े कार्पोरेट घरानों की दया पर छोड़ देगा। सरकार इन कानूनों को प्रमुख कृषि सुधारों के तौर पर पेश कर रही है। किसान यूनियनों की सरकार के साथ 10 दौर से अधिक की बातचीत हो चुकी है लेकिन यह दोनों पक्षों के बीच गतिरोध को तोड़ने में विफल रही है।

Advertisment

किसान आंदोलन समाचार किसान आंदोलन की ताजा खबर आज का किसान आंदोलन Rakesh Tikait Rajendra Yadav Parliament session parliament monsoon session 2021 Parliament Monsoon session Latest Delhi News in Hindi Kisan movement kisan andolan news today Kisan Andolan News Kisan Andolan Delhi Kisan Andolan jantar mantar Ghazipur Border Farmers protest farmer protest today Farmer Protest farm Laws delhi police Delhi News in Hindi Delhi Hindi Samachar delhi Bhartiya Kisan Union
Advertisment
चैनल से जुड़ें