MP में नहीं होगा किसान संगठनों के बंद का असर, पहली बार ग्वालियर पहुंचे किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बोले, MP में नहीं होगा किसान संगठनों के बंद का असर

Darshan Singh Chaudhary

ग्वालियर। 26 मार्च को देशभर में बुलाए गए किसान संगठनों के बंद का असर मध्य प्रदेश में नहीं होगा। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार ग्वालियर पहुंचे दर्शन सिंह चौधरी Darshan Singh Chaudhary ने ये बात कही। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान कृषि आंदोलन के समर्थन में नहीं है।

Darshan Singh Chaudhary NEWS

कृषि बिल का विरोध ऐसी ताकतें कर रही हैं जो देश के विरोध में काम करती हैं। किसान आत्महत्या के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस तरह के आंकड़े अब तक ना तो प्रशासनिक स्तर तक आए हैं, और ना ही इनके बारे में अभी कोई जानकारी है।

Darshan Singh Chaudhary NEWS

26 मार्च को भारत बंद
गौरतलब ​है कि तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसानसंघों ने 26 मार्च को भारत बंद ( Bharat Bandh 26 March 2021 ) का आह्वान किया है। कृषि कानून रद्द करने और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर अन्य संगठनों की ओर से समर्थन मिल रहा है।

सेवाओं को बंद के दायरे से दूर रखा जाएगा
खास बात यह है कि इस बंद का सबसे ज्यादा असर आम आदमी को रोजमर्रा से जुड़ी चीजों पर पड़ने वाला है। हालांकि इमरजेंसी सेवाओं को बंद के दायरे से दूर रखा जाएगा। किसानों के भारत बंद के दौरान बहुत सी सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password