Kisan Andolan: दिल्ली कूच का प्लान टला, किसान नेता बोले- दो दिन तक तैयार करेंगे रणनीति

Kisan Andolan: किसान और पुलिस में टकराव जारी, आंदोलन के दौरान SI और युवा किसान की मौत, नेता पंधेर की बिगड़ी तबीयत।

Kisan Andolan: दिल्ली कूच का प्लान टला, किसान नेता बोले- दो दिन तक तैयार करेंगे रणनीति

हाइलाइट्स

  • किसान और पुलिस में टकराव जारी।
  • आंदोलन के दौरान SI और युवा किसान की मौत।
  • नेता पंधेर की बिगड़ी तबीयत।

Kisan Andolan: किसानों ने दिल्ली कूच का प्लान दो दिनों के लिए टाल दिया है। किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा कि हम आगे की रणनीति बनाएंगे। इसके बाद फैसला लिया जाएगा। बता दें कि ये फैसला खनौरी बॉर्डर पर हुई एक किसान की मौत के बाद लिया गया है।

आज दिनभर पुलिस और किसानों के बीच संर्घष चला। इस दौरान 12 से अधिक किसान घायल हुए हैं। वहीं टोहाना बॉर्डर पर तैनात एसआई विजय कुमार की तबीयत बिगड़े ने उनकी मौत हो गई। एक दर्जन पुलिस कर्मी भी घायल बताए जा रहे हैं।

आज दिनभर चला संघर्ष

पंजाब के किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर से दिल्ली जाने की लगातार कोशिश कर रहे थे। दोनों जगहों पर किसान और पुलिस के बीच जमकर टकराव चल रहा था। खनौरी में हालात बिगड़ गए हैं। पुलिस ने कई राउंड आंसू गैस छोड़ी और रबर बुलेट्स भी दागी थी।

आज आंदोलन का 9वां दिन था। बीते दिनों आंदोलन में अलग-अलग कारणों से अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें 2 किसान और 2 पुलिस सब इंस्पेक्टर हैं।

तो वहीं आज टोहाना बॉर्डर पर तैनात SI विजय कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

16.10 PM

   किसान नेता की बिगड़ीतबीयत

किसान मजदूर मोर्चा  के कोऑर्डिनेटर सरवण सिंह पंधेर की तबीयत बिगड़ गई है। बता दें, कि उन्हें गैस की समस्या के कारण अस्पताल भेजा है। आंदोलन की अगुआई सरवण पंधेर ही कर रहे हैं। इसके बाद किसानों की भीड़ JCB लेकर आगे बढ़ रही है।

16.00 PM

   किसान खेतों से निकलकर हरियाणा में घुसने की कर रहे कोशिश

15.50 PM

   प्रदर्शन दौरान एक युवा किसान की हुई मौत 

खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शन के दौरान एक युवा किसान की मौत की खबर मिली है। मृतक युवा किसान की पहचान शुभकरमन सिंह पुत्र चरणजीत सिंह के रूप में हुई। जो कि पंजाब के बठिंडा का रहने वाला था। शुभकरमन सिंह के अलावा अभी 12 किसान और भी घायल हैं, जिनमें 2 की हालत गंभीर है।

15.40 PM

   हाईकोर्ट में नई याचिका

कुरूक्षेत्र के रणदीप तंवर ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में किसान आंदोलन को लेकर याचिका दायर की है। उन्होंने कहा कि पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर हालात तनावपूर्ण हैं। जिससे आम लोगों को बेहद परेशानी हो रही है। याचिका पर हाइकोर्ट ने कहा कि जरूरी हुआ तो कल सुबह सुनवाई करेंगे।

15.30 PM

   शंभू-खनौरी बॉर्डर पर हरियाणा की तरफ से भी प्रदर्शन शुरू

पंजाब के किसानों के बाद हरियाणा के किसानों ने भी प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। शंभू बॉर्डर पर अंबाला में हरियाणा के किसान और खनौरी बॉर्डर पर जींद के दाता सिंह वाला जमा हो गए हैं। किसानों का विरोध अभी जारी है। यहां 20 किसानों को गिरफ्तार किया गया है।

14.10 PM

खनौरी पर दागे गए 20 राउंड आंसू गैस के गोले

किसानों ने खनौरी बॉर्डर पर हरियाणा में घुसने की कोशिश की। पुलिस ने किसानों को घुसता देख आंसू गैस के गोले दागे। बता दें, कि किसानों पर पुलिस द्वारा 15 से 20 राउंड आंसू गैस के गोले दागे जा चुके हैं। दिल्ली कूच की जिद पर किसान वहीं डटे हुए हैं।

13.55 PM

   गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर पर लगा 10 किमी. लंबा जाम

किसानों के प्रदर्शन के चलते गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर पर 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। दिल्ली पुलिस ने इस बॉर्डर पर बैरिकेडिंग की है।

13.40 PM

   निहंग आगे बढ़े तो फिर पुलिस ने दागे आंसू गोले 

निहंगों ने शंभू बॉर्डर पर आगे बढ़ने की कोशिश की तो हरियाणा पुलिस ने फिर से आंसू गैस के गोले दाग दिए। यह तीसरी बार है, जब पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे गए हैं। करीब 20 राउंड गोले दागे गए।

13.10PM

   आज शाम हो सकती है केंद्र और किसान नेताओं के बीच बातचीत

5वीं बार किसान नेता केंद्र सरकार से वार्ता के लिए राजी हो सकते हैं। यह बैठक आज शाम को ही चंडीगढ़ में होगी। सूत्रों के की मानें तो शंभू बॉर्डर पर किसानों को फिलहाल आगे ना बढ़ने को कहा गया है। अगर स्थिति ऐसी रही तो फिर आज दिल्ली कूच टालने को लेकर कोई फैसला हो सकता है।

12.15 PM

   किसान नेता और प्रशासन के बीच में मीटिंग जारी

किसान नेता और प्रशासन के बीच में मीटिंग जारी है। मंच से आगे ना बढ़ने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी बीच हरियाणा पुलिस ने दूसरी एक बार फिर आंसू गैस के गोले छोड़े। वहीं शंभू बॉर्डर पर हालात बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

शंभू बॉर्डर पर बुधवार सुबह 14 हजार किसान मौजूद थे।

10.59 AM

  शंभू बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस की तरफ से छोड़े गए 3 आंसू गैस के गोले

किसानों ने आंसू गैस के गोले से बचने के लिए कुछ इस तरह के चश्मे पहने।

9.00 AM

पंजाब पुलिस ने शंभू बॉर्डर से आगे चेक प्वाइंट पर अतिरिक्त फोर्स को किया तैनात

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1760139839607808039?s=20

शंभू बॉर्डर पर हाईड्रोलिक क्रेन, JCB और बुलेटप्रूफ पोकलेन जैसी भारी मशीनें लाई गईं हैं। केंद्र के साथ बैठक के बाद किसानों ने यह (Kisan Andolan) फैसला लिया है। केंद्र ने 5 फसलों पर MSP देने का प्रस्ताव दिया था। तो वहीं पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने किसानों के कूच को रोकने के आदेश भी दिए हैं।

Kisan Andolan today farmers delhi march security at shambhu border haryana all update

बीते दिन मंगलवार देर रात पंजाब से शंभू बॉर्डर की तरफ हैवी मशीनरी लेकर जा रहे किसानों और पुलिस में नाकाबंदी पर झड़प हो गई थी। जिसमें शंभू थाना के SHO इंस्पेक्टर अमनपाल सिंह विर्क और मोहाली के SP जगविंदर सिंह चीमा घायल हो गए थे। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तो वहीं किसानों को (Kisan Andolan) रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने शंभू बार्डर पर घग्गर नदी के ऊपर बने पुल पर सीमेंट के गार्डर और कंटीली तारों से बैरिकेडिंग की है। जिससे किसानों को रोका जा सके। लेकिन कंटीली तारों से बैरिकेडिंग को तोड़ने के लिए किसानों ने JCB, हाईड्रोलिक क्रेन और बुलेट प्रूफ पोकलेन मशीन भी ला रखी है।

संबंधित खबर:Bharat Bandh Today: किसान आंदोलन के बीच भारत बंद आज, पंजाब से दिल्ली तक हलचल, DELHI की सीमाओं पर जाम ही जाम

किसान नेताओं की रणनीति के मुताबिक, शंभू बॉर्डर पर करीब 1200 और खनौरी बॉर्डर पर 800 ट्रैक्टर खड़े हैं। जिनकी संख्या और भी बढ़ सकती है।

बता दें, कि आंदोलन का आज 9वां दिन है। 8 दिन से जारी किसान आंदोलन में अलग-अलग वजह से अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें 2 किसान और 2 पुलिस सब इंस्पेक्टर हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article