Advertisment

Farmers Protest Live: किसान आंदोलन का 5वां दिन आज, पंजाब भाजपा अध्यक्ष के घर प्रदर्शन की तैयारी

Farmers Protest Live: किसानों के आंदोलन का 5वां दिन है. किसान मोर्चा ने कहा है अगर मांगें नहीं मानी गईं तो किसान आंदोलन और तेज होगा.

author-image
Kalpana Madhu
Farmers Protest Live: किसान आंदोलन का 5वां दिन आज, पंजाब भाजपा अध्यक्ष के घर प्रदर्शन की तैयारी

हाइलाइट्स

  • 5वें दिन हरियाणा में ट्रैक्टर मार्च
  • केंद्र चाहे तो MSP पर अध्यादेश संभव
  • पंजाब में टोल फ्री कराए
Advertisment

Farmers Protest Live: आज किसानों के आंदोलन का 5वां दिन है। संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि, अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आने वाले दिनों में किसान आंदोलन और तेज होगा। आज हरियाणा के किसानों ने ऐलान किया है कि, वो ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे।

वहीं 18 फरवरी यानी कल किसानों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच चौथे दौर की वार्ता होगी। जिसमें सरकार को उम्मीद है कि, संवाद से समाधान जरूर निकलेगा।

   BJP नेता ढिल्लों के घर के बाहर बैठे किसान

पंजाब के बरनाला में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने पूर्व विधायक और भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी मेंबर केवल सिंह ढिल्लों के घर के बाहर धरना लगाया। धरना में बड़ी संख्या में किसान और महिलाएं शामिल हुईं।

Advertisment

   सोनीपत में किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला

सोनीपत में किसान ट्रैक्टर मार्च निकाल रहे हैं। गन्नौर में ट्रैक्टर मार्च के बाद मुरथल से भी एक मार्च निकाला गया। मुरथल की लड़कियों ने भी ट्रैक्टर चला कर किसान आंदोलन में भागीदारी की।

ट्रैक्टर चला रही शीतल ने कहा कि किसानों पर अन्याय हो रहा है। आंसू गैस के गोली छोड़े जा रहे हैं। हम भी किसान की बेटियां हैं, पीछे नहीं हटेंगी।

सोनीपत में खरखौदा, गन्नौर, गोहाना में भी किसानों ने टैक्टर मार्च निकाला।

Advertisment

   किसानों को MSP कमेटी का प्रस्ताव दे सकती है केंद्र सरकार

सूत्रों के मुताबिक कल चंडीगढ़ में किसानों से होने वाली मीटिंग में केंद्र सरकार MSP कमेटी बनाने का प्रस्ताव दे सकती है। जिसमें किसान नेताओं से भी सहमति ली जाएगी। इस कमेटी में किसान नेता भी शामिल किए जाएंगे। यह कमेटी टाइम बाउंड होगी। सरकार किसानों को आश्वस्त करेगी कि कमेटी जो भी रिपोर्ट देगी, उस पर प्रभावी एक्शन लिया जाएगा।

   पंधेर-डल्लेवाल बोले- MSP गारंटी कानून पर ऑर्डिनेंस लाए सरकार

शंभू बॉर्डर पर किसान नेता सरवण पंधेर और जगजीत डल्लेवाल ने कहा कि MSP की कानूनी गारंटी पर केंद्र सरकार ऑर्डिनेंस लेकर आए। यह संभव है। 6 महीने के अंदर इसे कानून बनाना होगा। सरकार इसे तुरंत लाकर लागू करे। इससे पहले केंद्र 3 कृषि कानूनों पर भी ऑर्डिनेंस लेकर आई थी।

Uttar Pradesh Punjab Piyush Goyal Haryana farmers protest reason farmers protest live farmers protest in delhi Farmers protest delhi farmers protest Delhi Chalo Live Updates arjun munda Agriculture Minister Munda
Advertisment
चैनल से जुड़ें