Farmer In Mall: जब धोती पहनकर मॉल पहुंचा किसान, गार्ड ने ऐसा क्या कहा कि हो गया हंगामा, अब FIR, मॉल 7 दिन के लिए बंद

Farmer In Mall: जब धोती पहनकर किसान मॉल पहुंच गया। गार्ड ने ऐसा क्या कहा कि हंगामा हो गया। अब FIR मॉल मालिक और गार्ड पर FIR दर्ज हुई है।

Farmer In Mall: जब धोती पहनकर मॉल पहुंचा किसान, गार्ड ने ऐसा क्या कहा कि हो गया हंगामा, अब FIR, मॉल 7 दिन के लिए बंद

हाइलाइट्स

  • बेंगलुरु के मॉल में धोती पहनकर पहुंचा किसान
  • गार्ड ने मॉल में घुसने से रोका
  • किसान से पैंट पहनकर आने को कहा

Farmer In Mall: बेंगलुरु के मॉल में 16 जुलाई को एक बुजुर्ग किसान को अंदर घुसने से रोक दिया था, क्योंकि उसने धोती पहनी थी। गार्ड ने उसे पैंट पहनकर आने को कहा था। इस मामले में अब मॉल के मालिक और सुरक्षा गार्ड के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इसके साथ ही कर्नाटक सरकार ने मॉल को अस्थायी रूप से 7 दिन के लिए बंद कर दिया है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

मॉल की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें नजर आ रहा है कि किसान अपने बेटे के साथ जीटी मॉल में एंट्री ले रहा था। उसे सिक्योरिटी गार्ड्स ने उन्हें रोक दिया। किसान को मैनेजमेंट ने नियमों का हवाला देते हुए बताया कि धोती पहने किसी भी व्यक्ति को मॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।

किसान यूनियन के प्रदर्शन के बाद मांगी माफी

इस घटना के बाद किसान संगठन आक्रोशित हो गए। उन्होंने मॉल के अधिकारियों के खिलाफ एक्शन की मांग की। सोशल मीडिया यूजर्स ने मॉल के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामला गर्माने पर मॉल मैनेजमेंट ने बुजुर्ग से माफी मांगी और सम्मानित किया।

किसान संगठनों ने दी थी चेतावनी

किसान संगठनों ने मॉल के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी थी कि अगर पुलिस उचित एक्शन नहीं लेती है तो वे प्रदर्शन करेंगे। अब पुलिस ने मॉल मालिक और गार्ड के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

बीजेपी ने कर्नाटक सरकार को घेरा

बीजेपी ने मॉल वाली घटना को लेकर कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। X पर वीडियो शेयर करके बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कर्नाटक में किसानों के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है और उन्हें अपमानित किया जा रहा है।

पूनावाला ने आगे कहा कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में किसानों को धोती पहनने के लिए अपमानित किया जा रहा है। मॉल में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कर्नाटक के सीएम धोती पहनते हैं। धोती हमारी शान है। क्या किसानों को मॉल में टक्सीडो पहनना चाहिए? कर्नाटक कांग्रेस इसकी अनुमति कैसे दे रही है ? कांग्रेस सबसे बड़ी किसान विरोधी है। राहुल बाबा कहां हैं ? क्या यही है किसानों के साथ न्याय है ?

कर्नाटक कांग्रेस विधायक ने क्या कहा ?

इस मामले को कर्नाटक कांग्रेस विधायक एनए हैरिस ने अस्वीकार्य बताया। उन्होंने कहा कि वे राज्य सरकार से कार्रवाई करने के लिए कहेंगे। धोती हमारा पारंपरिक परिधान है।

ये खबर भी पढ़ें: विराट और अनुष्का के बेटे अकाय की पहली झलक, गोद में लिए नजर आए कोहली, आप भी देखें तस्वीर

इसी साल किसान को मेट्रो में नहीं दी थी एंट्री

फरवरी 2024 में बेंगलुरु मेट्रो में एक किसान को गंदे कपड़े होने की वजह से घुसने से मना कर दिया था। इसका वीडियो वायरल होने के बाद आलोचना हुई थी। मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने BMRCL और कर्नाटक सरकार को कार्रवाई के लिए नोटिस थमाया था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article