Farebi Dulha: फाइव स्टार में की शादी और ढाई करोड़ का दहेज लेकर दूल्हा भागा अमेरिका, जांच में जुटी पुलिस

Farebi Dulha: फाइव स्टार में की शादी और ढाई करोड़ का दहेज लेकर दूल्हा भागा अमेरिका, जांच में जुटी पुलिस

इंदौर। शादी के बाद नकदी और ज्वैलरी लेकर भागने वाली लुटेरी दुल्हनों की खबरें तो सभी ने सुनी हैं। अब इसी तरह एक फरेबी दूल्हा भी एक दाल कारोबारी की बेटी से शादी कर करोड़ों रुपए लेकर अमेरिका भाग गया। शादी के करीब डेढ़ महीने बाद भगोड़ा दूल्हा करोड़ों रुपए का दहेज लेकर अपनी पत्नी और ससुराल वालों को चकमा देकर अमेरिका चला गया। लड़की के परिजनों ने मामले की शिकायत मुंबई पुलिस से की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। आरोपी दूल्हा इंजीनियर है और अमेरिका में रहता है। जानकारी के मुताबिक लसूड़िया थाना क्षेत्र के शांति निकेतन निवासी विशाल अग्रवाल अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी करता है।

पलासिया के शेखर बिल्डिंग में उसका ऑफिस भी है। उसके पिता विमल अग्रवाल तुकोगंज इलाके में प्रॉपर्टी का काम करते हैं। वहीं संजना पार्क निवासी दाल कारोबारी अनिल मंगल और सुधा मंगल की बेटी निधि की शादी 25 अप्रैल 2021 को उदयपुर के ताज लेक पैलेस में हुई थी। निधि के मुताबिक शादी में विशाल के घरवालों ने सगाई में 70 लाख रुपए लिए थे। इसके साथ ही दहेज में भी 90 लाख रुपए लिए। शादी में 50 तोला सोना और 300 ग्राम चांदी के जेवर समेत 90 लाख का दहेज का सामान दिया गया था। इसके साथ ही 18 लाख नकद विमल अग्रवाल ने निजी काम से लिए थे। शादी धूमधाम से हुई। इसके बाद विशाल अपने काम का हवाला देकर अमेरिका भाग गया।

परिजनों को मिली जानकारी तो दर्ज कराया मामला…
निधि ने पुलिस को बताया कि विशाल शादी के करीब डेढ़ महीने बाद ही अमेरिका भाग गया था। इसके बाद जब लड़की के परिजनों ने जानकारी निकाली तो पता चला कि विशाल पहले भी इस तरह दो शादियां कर चुका है। इन दोनों शादियों में भी विशाल के घरवालों ने दहेज लिया था। लड़की के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। परिजनों ने शिकायत में बताया कि विशाल और उसके घरवालों ने कुल मिलाकर करीब ढाई करोड़ रुपए की ठगी की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password