Arijit's Mother Passes Away: मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह की मां का कोरोना से निधन, कोलकाता के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Arijit's Mother Passes Away: मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह की मां का कोरोना से निधन, कोलकाता के अस्पताल में ली अंतिम सांस, Famous singer Arijit Singh mother passes away from Corona

Arijit's Mother Passes Away: मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह की मां का कोरोना से निधन, कोलकाता के अस्पताल में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली। कोरोना महामारी अब बेचैनी बढ़ा रहा है। आए दिन हम किसी ना किसी को खो रहे हैं। क्या आम क्या खास हर कोई संक्रमण की चपेट में आ रहा है। इसी कड़ी में मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह की मां का निधन हो गया है। गुरुवार को कलकता के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। हाल में ही उन्हें कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। गुरुवार की सुबह अरिजीत सिंह की मां की तबीयत बिगड़ गईं और सुबह 11 बजे उन्होंने अंतिम सांसे ली।

publive-image

स्वास्तिका मुखर्जी ने अरिजीत की मां के लिए मांगी थी मदद 

स्वस्तिका मुखर्जी ने 6 मई को अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, 'सिंगर अरिजीत सिंह की मां के लिए A निगेटिव ब्लड की जरूरत है, जो अमरी (हॉस्पिटल), ढकुरिया में भर्ती हैं। आज इसकी जरूरत है। प्लीज वैरीफाइड मेल डोनर्स के साथ संपर्क करें।'

फोर्ब्स-2019 की सूची में 26वें स्थान पर थे अरिजीत
​​​​​​दिसंबर 2019 में फोर्ब्स की 100 सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलेब्रिटीज की लिस्ट में अरिजीत को 26वां स्थान मिला था। उनकी प्रॉपर्टी 71.95 करोड़ की बताई गई थी। 2019 में सिंह ने 18 फिल्मों में काम किया था, जिनमें वरुण धवन-आलिया भट्ट स्टारर 'कलंक', शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी स्टारर 'कबीर सिंह', सुशांत सिंह राजपूत-श्रद्धा कपूर स्टारर 'छिछोरे' और आयुष्मान खुराना-तब्बू स्टारर 'अंधाधुन' जैसी कई बड़ी फ़िल्में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article