/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Director-T-Rama-Rao-passes-away.jpg)
सिनेमा जगत से एक बुरी खबर सामने आई है। भारतीय सिनेमा के अनुभवी निर्देशक-निमार्ता टी. रामा राव का चेन्नई में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। रामा राव ने तमिल के अलावा तेलुगु और हिंदी में 70 फिल्मों का निर्देशन किया था। चेन्नई के टी. नगर में रहने वाले रामा राव की उम्र से संबंधित बीमारी के कारण लगभग 12.30 बजे मृत्यु हो गई। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को शाम 4 बजे कन्नम्मापेट श्मशान घाट में किया जाएगा। उनके परिवार में पत्नी तातिनेनी जयश्री और बच्चे चामुंडेश्वरी, नागा सुशीला और अजय हैं।
टी रामा राव के निधन पर कई फिल्म हस्तियों ने शोक व्यक्त किया। अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि अनुभवी फिल्म निर्माता और एक प्रिय मित्र श्री टी रामा राव जी के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। मुझे उनके साथ आखिरी रास्ता और संसार में काम करने का सौभाग्य मिला था। वह दयालु थे। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं! ओम शांति!
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us