Advertisment

Falgun Maah: इस दिन से शुरु हो रहा है फाल्गुन माह, ​होली सहित आएंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

Falgun Maah: इस दिन से शुरु हो रहा है फाल्गुन माह, ​होली सहित आएंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

author-image
Preeti Dwivedi
Falgun Maah: इस दिन से शुरु हो रहा है फाल्गुन माह, ​होली सहित आएंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

Falgun Maah 2024 Vrat Tyohar: माघ पूर्णिमा के साथ 24 फरवरी को माघ के महीने के समाप्ति हो जाएगी। इसके दूसरे दिन से फाल्गुन माह शुरु हो जाएगा। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि फाल्गुन माह क्यों खास है। साथ ही इस महीने में कौन—कौन से त्योहार आने वाले हैं तो चलिए हम आपको बताने जा रहे हैं फाल्गुन माह के पूरे त्योहारों की लिस्ट।

Advertisment

    फाल्गुन माह कब से कब तक है (Falgun Maah Date) 

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार इस साल फाल्गुन माह की शुरुआत 25 फरवरी रविवार को हो रही है। इसकी समाप्ति 25 मार्च सोमवार को पूर्णिमा के साथ हो जाएगी। इसके बाद चैत्र का महीना शुरु हो जाएगा।

   फाल्गुन में कौन से व्रत त्योहार आते हैं। (Phalgun Maah 2024 Vrat-Tyohar)

   इस ग्रह की शांति के लिए फाल्गुन खास (Falgun Maah Upay) 

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार फाल्गुन माह में चंद्रमा का उद्गम हुआ था। यही कारण है कि इस माह में चंद्रमा की उपासना करना बहुत ही शुभ माना गया है। जो लोग चंद्र से प्रभावित हैं उनके लिए चंद्र के उपाय करने के लिए फाल्गुन का महीना खास माना जाता है। ऐसा करने से चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। जिससे व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है। चंद्रमा के शुभ प्रभाव से व्यक्ति को मानसिक, आत्मिक, शारीरिक, आर्थिक, भौतिक, सांसारिक आदि सभी प्रकार से सुखों की प्राप्ति भी होती है।

Advertisment

Falgun-Maah

   फाल्गुन माह के त्योहारों की ​पूरी लिस्ट (Falgun Vrat-Tyohar List) 

28 फरवरी, दिन बुधवार: द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी

1 मार्च, दिन शुक्रवार: यशोदा जयंती

3 मार्च, दिन रविवार: शबरी जयंती, भानु सप्तमी

4 मार्च, दिन सोमवार: जानकी जयंती

6 मार्च, दिन बुधवार: विजया एकादशी

8 मार्च, दिन शुक्रवार: महाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, पंचक शुरू

10 मार्च, दिन रविवार: फाल्गुन अमावस्या

12 मार्च, दिन मंगलवार: फुलेरा दूज, रामकृष्ण जयंती

13 मार्च, दिन बुधवार: विनायक चतुर्थी

14 मार्च, दिन गुरुवार: मीन संक्रांति

20 मार्च, दिन बुधवार: आमलकी एकादशी

22 मार्च, दिन शुक्रवार: प्रदोष व्रत

24 मार्च, दिन रविवार: होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत

25 मार्च, दिन सोमवार: होली, चैतन्य महाप्रभू जयंती, चंद्र ग्रहण

Bansal News (Falgun Month) Falgun month 25 feb 2024 Falgun month starting date falgun vrat tyohar list 2024 holi date 2024
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें