Advertisment

Fake Remdesivir: सावधान ! बाजार में बिक रही है नकली रेमडेसिविर, इस आसान तरीके से पता करें इंजेक्शन असली है या नकली

author-image
Bansal Digital Desk
Fake Remdesivir: सावधान ! बाजार में बिक रही है नकली रेमडेसिविर, इस आसान तरीके से पता करें इंजेक्शन असली है या नकली

नई दिल्ली। कोरोना काल में जिस दवाई की सबसे ज्यादा मांग बढ़ी है वो है रेमडेसिविर। लोग इस इंजेक्शन के लिए लंबी-लंबी कतार लगाकर मेडिकल स्टोर पर पहुंच रहे हैं। लेकिन इंजक्शन कहीं भी नहीं मिल रहा है। सरकार ने भी इसके लिए गाइडलाइन जारी कर दिया है। रेमडेसिविर अब उन्हें ही दिया जाएगा, जो अस्पताल में भर्ती है। हालांकि अभी भी इंजेक्शन की कालाबाजारी की जा रही है। इंदौर पुलिस ने 400 नकली रेमडेसिविर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

Advertisment

कुछ लोग इसे अवसर के रूप में देख रहे हैं

बतादें कि जरूरतमंद लोग अपनों को बचाने के लिए कई गुना अधिक कीमत पर रेमडेसिवर इंजेक्शन को खरीद रहे हैं। वहीं सरकार भी इसे उपलब्ध करवाने के लिए प्लेन से मंगा रही है। लेकिन कुछ लोग इस आपदा को अपने अवसर के रूप में देख रहे हैं और फर्जीवाड़ा करते हुए नकली रेमडेसिवर इंजेक्शन तैयार कर रहे हैं और लोगों को ब्लैक में इसे बेच रहे हैं। ऐसी स्थिति में, दवा असली या नकली है, आप इस आसान तरीके का पता लगा सकते हैं।
सत्यता की ऐसे करें जांच

इस ऐप के माध्यम से लगाएं पता

गौरतलब है कि बढ़ती टेक्नोलॉजी के साथ कई ऐसे मोबाइल ऐप और वेबसाइट है जो असली या नकली दवाई की पहचान बताते हैं। आज हम आपको जिस ऐप के बारे में बताने जा रहे हैं वो है psVerify Mobile। इस ऐप को एक PharmaSecure कंपनी ने तैयार किया है। जिसमें कमाल के तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। ऐप दवाइयों के कंपोजिशन की जांच करता है और दवाई असली है या नकली मिनटों में बता देता है। साथ ही यह भी बता देता है कि किसी खास दवाई को कौन
सी कंपनी बनाती है।

यह ऐप उन्ही दवाईयों की जानकारी देता है। जो कंपनी द्वारा रजिस्टर की गयी है। अगर इस ऐप में किसी दवाई की जानकारी नहीं दी जाती है तो इसका मतलब है कि वह दवाई रजिस्टर नहीं और इसका प्रयोग नहीं करना चाहिए।

Advertisment

दवाई असली है या नकली कैसे पता करे

इस ऐप को सबसे पहले गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आपसे रिजिस्ट्रेशन करने के लिए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी मांगी जाएगी। इसके बाद आप Get Started कर सकते हैं। वहीं दवाई को जांचने के लिए Verify Medicine ऑप्शन पर जाना होगा। यहां आप दवाई को दो ऑप्शन से वेरीफाई कर सकते हैं। पहला मेडिसन कोड और दूसरा बारकोड स्कैन करके। अगर आप कोड से दवा की जांच करना चाहते हैं। इसके लिए आपको Type in ID पर टैप करना होगा। दवाई का कोड मेडिसिन के पैकेट पर लिखा होता है। जिसे टैप करने के बाद GO पर टैप करना होगा। अगर दवाई रजिस्टर है, तो आपके सामने उसकी सारी जानकारी आ जाएगी।

वेबसाइट से ऐसे करें पता

इसके अलावा आप वेबसाइट से भी असली और नकली दवा की पहचान कर सकते हैं। इसके लिए आपको verify.pharmasecure.com पर जाना होगाष यहां सबसे पहले आपको अपना देस सलेक्ट करना होगा। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर लिखना है और फिर दवाई का कोड लिखना है। इसके बाद वर्ड का वेरिफिरेशन करना है। अगर दवाई रजिस्टर है तो उसकी सारी जानकारी सामने आ जाएगी।

SMS से असली दवाई की ऐसे करे पहचान

SMS से पता करने के लिए आपको मैसेज बॉक्स में दवा के पैकेट में लिखे कोड को टाइप करना होगा। इसके बाद मेडिसिन कोड को 9901099010 पर SMS कर देना है। कुछ समय बाद आपको एक वापस मैसेज आएगा, जिसमें दवाई की सभी जानकारी उपलब्ध रहेगी। हालांकि SMS सेवा हर बार काम नहीं करती है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें