/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/don.jpg)
नई दिल्ली। अंडर वर्ल्ड डॉन छोटा राजन की मौत की रिपोर्ट्स का दिल्ली एम्स ने खंडन किया है। अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन ठीक है। सोशल मीडिया पर छोटा राजन के कोरोना संक्रमण की मौत की खबर चल रही है लेकिन दिल्ली एम्स और तिहाड़ जेल के DG ने इस बात को अफवाह बताया। छोटा राजन को पिछले दिनों कोविड संक्रमण से इलाज के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। छोटा राजन को तिहाड़ जेल में बंद रहने के दौरान कोरोना हो गया था। अप्रैल के आखिरी सप्ताह में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया। छोटा राजन पर अपहरण और हत्या के कई मामलों समेत 70 से अधिक केस दर्ज थे।
Underworld don Chhota Rajan is still alive. He is admitted at AIIMS for treatment of #COVID19: AIIMS official
(File photo) pic.twitter.com/gvAgKDuPqC— ANI (@ANI) May 7, 2021
गैंगस्टर कोविड-19 से संक्रमित थे
अंडरवर्ल्ड डॉन राजेंद्र निकलजे उर्फ छोटा राजन (chota rajan) कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया। उसे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया। यह जानकारी तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने एक सत्र अदालत ने दी थी। राजन (61) 2015 में इंडोनेशिया के बाली से प्रत्यर्पण के बाद अपनी गिरफ्तारी के बाद से ही दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us