Kinner News :नकली किन्नरों का असली किन्नरों ने पकड़ा, पुलिस कर रही पूछताछ

भोपाल। बैरागढ़ में दो नकली किन्नर kinner पकड़ाए है। बैरागढ़ पुलिस ने दोनों नकली किन्नरों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि पैसा कमाने के लिए बने नकली किन्नरों का असली किन्नरों ने पर्दाफाश किया है। इतना ही नहीं नकली किन्नरों को असली किन्नरों ने बैरागढ़ थाने लेकर पहुंचे। नकली किन्नरों में एक महिला और एक युवक बनकर कर लोगों से रुपयों की वसूली रहे थे। बैरागढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है। बैरागढ़ पुलिस का कहना है किे मामले की जांच की जा रही है और पकड़े गए नकली किन्नरों से पूछताछ की जा रही है इन लोगों कब से ये काम कर रहे इासकी जानकारी जुटाई जा रही है।