/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/remde.jpg)
इंदौर। प्रदेश समेत पूरा देश इस समय कोरोना जैसी भयानक महामारी से जूझ रहा है। रोजाना पूरे देश में हजारों लोगों की कोरोना के दंश से जान जा रही है। इस आपदा में भी कई आरोपी अवसर तलाश रहे हैं। इस महामारी के समय में लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाले एसी ही एक गैंग का पर्दाफाश हुआ है। इस गैंग ने कचरे से खाली शीशियां उठाकर उनमें नमक का घोल भर दिया और रेमडेसिविर के नाम पर हजारों रुपए में बेच दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह गैंग पूरे देश में करीब एक लाख से ज्यादा नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेच चुकी है। मात्र 80 रुपए में तैयार करने वाले इस इंजेक्शन को आरोपी 35 से 40 हजार रुपए में बेचते थे। पुलिस ने इस गैंग का भांडाफोड़ कर दिया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सूरत में मास्क व ग्लव्स का कारोबार करने वाले कौशल वोरा और उसके पार्टनर पुनीत शाह ने एक लाख से ज्यादा नकली रेमडेसिविर तैयार किए। इन नकली इंजेक्शन को आरोपियों ने मुंबई के रास्ते देशभर में बेचकर लाखों रुपए कमा लिए। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये लोग कबाड़ से इंजेक्शन की खाली बोतलें खरीदते थे और मुंबई में रैपर तैयार कराते थे। इसके बाद इन्हें पूरे देश में ब्लैक करते थे।
फार्म हाउस पर करते थे तैयार...
आरोपी गुजरात के मोरबी स्थित फार्म हाउस पर नमक व ग्लूकोज मिलाकर नकली इंजेक्शन बना रहे थे। आरोपी इन बोतलों में नमक और पानी का घोल भरते थे। इसके बाद 80 रुपए में तैयार इस इंजेक्शन को दलालों की मदद से बाजार में 35-40 हजार में बेचते थे। सूपत पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लाख नकली इंजेक्शन जब्त किए हैं। आरोपियों ने इंदौर के एक दवा व्यापारी को भी 100 इंजेक्शन ब्लैक में बेच दिए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद इस गैंग का पर्दाफाश किया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से लाखों रुपए के साथ 1 लाख से ज्यादा नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन जब्त किए हैं। बता दें कि पूरे देश में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी की खबरें सामने आ रही है। रोजाना हजारों की संख्या में मरीज कोरोना से जान गंवा रहे हैं। पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us