Faizabad Railway Junction: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, अब इस नाम से पहचाना जाएगा फैजाबाद जंक्शन

Faizabad Railway Junction: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, अब इस नाम से पहचाना जाएगा फैजाबाद जंक्शन Faizabad Railway Junction: UP government's big decision, now Faizabad Junction will be recognized by this name

Faizabad Railway Junction: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, अब इस नाम से पहचाना जाएगा फैजाबाद जंक्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले स्थित फैजाबाद जंक्शन का नाम बदलकर 'अयोध्‍या कैंट' करने का फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम ''अयोध्‍या कैंट'' करने का निर्णय लिया है।’’

उल्लेखनीय है कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने वर्ष 2018 में फैजाबाद जिला और मंडल का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया था। इसके अलावा भाजपा सरकार ने इलाहाबाद जिले का नाम बदलकर प्रयागराज और मुगलसराय जंक्शन (रेलवे स्टेशन) का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन कर दिया था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article