FACT: सड़क किनारे लगे पेड़ों पर क्यों लगाया जाता है सफेद पेंट, जानें

FACT: सड़क किनारे लगे पेड़ों पर क्यों लगाया जाता है सफेद पेंट, जानें FACT: Why white paint is applied on roadside trees, know

FACT: सड़क किनारे लगे पेड़ों पर क्यों लगाया जाता है सफेद पेंट, जानें

FACT: आप जब भी किसी जगह पर जातें है तो रास्ते में सड़क के किनारे लगें पेड़ों पर आपकी नजर जरूर गई होंगी। पेड़ों पर सफेद रंग के अलावा और भी कई रंग पेड़ों पर रंगे हुए होते है। लेकिन क्या आप जानते है कि आखिर क्यों सड़क किनारे लगे पेड़ों पर खासकर सफेद रंग की पुताई हुई होती है। आइए जानते है।

1) पेड़ रास्ते बताने का काम करते है

दरअसल, जब हम किसी जंगल के रास्ते से गुजरते है तो रास्ते में लाइट की समस्या रहती है। सड़क किनारें लगे पेड़ों को इसलिए रंगा जाता है क्योंकि जब कोई भी रात को यहा से गुजरेगा तो इन पेड़ों पर लगे सफेद रंग दोनों तरफ से रिफलेक्ट करेगा जिस वजह से रोड की चौड़ाई का अंदाजा लोग आसानी से लगा सकेंगे।

2) वन विभाग की संपत्ति

बता दें कि रास्ते बताने के अलावा पेड़ों पर लगे सफेद रंग ये बात दर्शाती है कि ये सभी पेड़ शासकीय वन विभाग की संपत्ति है। अगर कोई इसे नुकसान पहुंचाता है, तो उसके खिलाफ वन विभाग के द्वारा कार्रवाई की जाती है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से वन विभाग पेड़ों की गड़ना करने के लिए करता है।

3) पेड़ों की आयु बढ़ जाती है

दरअसल, पेड़ों पर सफेद रंग इसलिए भी लगाया जाता है कि इससे पेड़ को सड़ने से रोका जा सकता है। बता दें कि सफेद रंद में ज्यादातर चूने का ही प्रयोग किया जाता है। यही वजह है कि चुने की पुताई के कारण पेड़ों में कीड़े और दीमक नहीं लगते और आयु बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article