Advertisment

महाराष्ट्र के ठाणे में एक दुकान में आग लगने के बाद विस्फोट, सात घायल

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

ठाणे, 10 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक दुकान में गैस के सिलेंडर में आग लगने के बाद हुये धमाके में दो दमकलकर्मियों समेत सात लोग घायल हो गये । एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी ।

Advertisment

ठाणे नगर निकाय के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि शनिवार रात 11 बजे वागले एस्टेट इलाके में ऑटो के कलपुर्जों की दुकान में आग लग गयी और इस आग ने पास के दो घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया ।

अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद दो दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आरडीएमसी का एक दल भी वहां पहुंचा ।

उन्होंने बताया कि जब आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा था, उसी वक्त सिलेंडर में धमाका हो गया , इस घटना में सात लोग घायल हो गये । उन्होंने बताया कि घायलों में दो दमकलकर्मी भी शामिल हैं ।

Advertisment

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि आग से दुकान पूरी तरह खाक हो गयी है ।

उन्होंने बताया कि आग पर रात ढाई बजे तक काबू पा लिया गया था । उन्होंने बताया कि आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है ।

भाषा रंजन रंजन शोभना

शोभना

Advertisment
चैनल से जुड़ें