Advertisment

काबुल में विस्फोट, तीन लोगों की मौत

author-image
Bhasha
ब्रिटेन ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड-19 की जांच अनिवार्य की

काबुल, 10 जनवरी (एपी) अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रविवार को सड़क किनारे हुए एक बम विस्फोट में एक वाहन में सवार कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई।

Advertisment

गृह मंत्री के प्रवक्ता तारिक अरियान ने बताया कि मारे गए व्यक्तियों में मंत्रालय के जन सुरक्षा बल के प्रवक्ता भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हमले में एक अन्य शख्स जख्मी हुआ है।

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब तालिबान के प्रतिनिधियों के साथ शांति वार्ता करने के लिए अफगानिस्तान सरकार के नुमाइंदे कतर में हैं।

हमले की जिम्मेदार अभी किसी ने नहीं ली है।

हाल के महीनों में इस्लामिक स्टेट ने राजधानी काबुल में कई हमलों की जिम्मेदारी ली है।

Advertisment

तालिबान के आतंकी अफगानिस्तान की सरकार के खिलाफ हमले कर रहे हैं जबकि वे वादे के अनुसार अमेरिका और नाटो के सैनिकों पर हमले नहीं कर रहे हैं।

एपी नोमान नेत्रपाल अमित

अमित

Advertisment
चैनल से जुड़ें