/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/modi-12.jpg)
नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट का सबसे बड़ा विस्तार शुरू हो गया है। मोदी कैबिनेट में शाम 6 बजे 43 मंत्रियों ने शपथ लेनी शुरू की। सबसे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाराष्ट्र से भाजपा सांसद नारायण राणे को शपथ दिलाई। इसके बाद असम के सर्वानंद सोनोवाल ने शपथ ली। फिर मध्य प्रदेश के वीरेंद्र कुमार ने शपथ ली। उन्हें थावरचंद गहलोत की जगह कैबिनेट में शामिल किया गया है, जो कि मध्य भारत का दलित चेहरा थे। मध्य प्रदेश से ही ज्योतिरादित्य को भी कैबनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई।
ये बने कैबिनेट मंत्री
1. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
2. असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।
3. सात बार के सांसद वीरेंद्र कुमार ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली
4. मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य ज्योदिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
5. जदयू नेता और बिहार से राज्यसभा सदस्य आर सी पी सिंह ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
6.ओडिशा से राज्यसभा सदस्य और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
7. बिहार के हाजीपुर से लोकसभा सदस्य पशुपति कुमार पारस को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई।
8. किरण रिजिजू
9. राजकुमार सिंह
10.हरदीप सिंह पुरी
11. मनसुख मंडाविया
12. भूपेंद्र यादव
13. पुरुषोत्तम रूपाला
14. जी किशन रेड्डी
15. अनुराग ठाकुर
https://twitter.com/ANI/status/1412758852068470786
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us