Election Result Exit Poll: आ गए एग्जिट पोल के नतीजे, 6 एग्जिट पोल में NDA 350 पार, I.N.D.I.A. को 125 से 161 सीटें

Exit Polls 2024 Live Streaming:19 अप्रैल को शुरू हुआ चुनाव अंतिम चरण में पहुंच चुका है।चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद एग्जिट पोल जारी होंगे

Election Result Exit Poll: आ गए एग्जिट पोल के नतीजे, 6 एग्जिट पोल में NDA 350 पार, I.N.D.I.A. को 125 से 161 सीटें

Exit Polls 2024 Live Streaming:  19 अप्रैल को शुरू हुआ लोकसभा का चुनाव आज अंतिम चरण में पहुंच चुका है। 1 जून यानी आज कुल 8 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके साथ ही देश का सबसे बड़ा चुनाव संपन्न हो जाएगा।

44 दिनों से चल रही चुनावी प्रक्रिया के बाद 4 जून को मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। हालांकि इससे पहले एग्जिट पोल में देश का मूड पता चल जाएगा। एग्जिट पोल परिणाम आने में अब महज कुछ ही घंटों का समय शेष है। चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाम 6:30 बजे से एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे।

2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो बीजेपी के खाते में 303 सीटें थीं। वहीं कांग्रेस को केवल 52 सीटों पर जीत हासिल हो सकी थी। टीएमसी को 22 सीटों पर जीत मिली थी। जेडीयू को 16 सीटें और समाजवादी पार्टी को मात्र पांच सीटें मिली थीं। बीएसपी को यूपी में 10 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

सबसे सटीक और तेज एग्जिट पोल के लिए लाइव  बंसल डिजिटल के साथ जुड़े रहिए।

आज तक एक्सेस माय इंडिया के एग्जिट पोल में 543 सीटों में से 251 सीटों के अनुमान में एनडीए को 158 से 177 सीट मिलने का अनुमान है। जबकि इंडिया एलाइंस को 73 से  91 सीट और अन्य को 0 से 4 सीट मिलने का अनुमान है।

आज तक एक्सेस माय इंडिया के एग्जिट पोल में 543 सीटों में से 234 सीटों के अनुमान में एनडीए को 146 से 162 सीट मिलने का अनुमान है। जबकि इंडिया एलाइंस को 71 से  86 सीट और अन्य को 0 से 2 सीट मिलने का अनुमान है।

आज तक एक्सेस माय इंडिया के एग्जिट पोल में 543 सीटों में से 232 सीटों के अनुमान में एनडीए को 145 से 161 सीट मिलने का अनुमान है। जबकि इंडिया एलाइंस को 70 से  85 सीट और अन्य को 0 से 2 सीट मिलने का अनुमान है।

आज तक एक्सेस माय इंडिया के एग्जिट पोल में 543 सीटों में से 206 सीटों के अनुमान में एनडीए को 119 से 135 सीट मिलने का अनुमान है। जबकि इंडिया एलाइंस को 70 से  85 सीट और अन्य को 0 से 2 सीट मिलने का अनुमान है।

आज तक एक्सेस माय इंडिया के एग्जिट पोल में 543 सीटों में से 181 सीटों के अनुमान में एनडीए को 103 से 116 सीट मिलने का अनुमान है। जबकि इंडिया एलाइंस को 65 से  78 सीट और अन्य को 0 से 2 सीट मिलने का अनुमान है।

आज तक एक्सेस माय इंडिया के एग्जिट पोल में 543 सीटों में से 152 सीटों के अनुमान में एनडीए को 74 से 87 सीट मिलने का अनुमान है। जबकि इंडिया एलाइंस को 65 से  78 सीट और अन्य को 0 से 2 सीट मिलने का अनुमान है।

आज तक एक्सेस माय इंडिया के एग्जिट पोल में 543 सीटों में से 141 सीटों के अनुमान में एनडीए को 63 से 76 सीट मिलने का अनुमान है। जबकि इंडिया एलाइंस को 65 से  78 सीट और अन्य को 0 से 2 सीट मिलने का अनुमान है।

क्या कहता है एबीपी-सीवोटर का एग्जिट पोल

एबीपी सीवोटर के मुताबिक राजस्थान में एनडीए को 25  में से 21 से 23 सीटें मिल सकती हैं। वहीं इंडिया गठबंधन को 2 से 4 सीटें मिलने का अनुमान है। गाजुरात में एनडीए को 25 से 26 सीटें मिल सकती हैं। वहीं इंडिया गठबंधन को एक ही सीट मिलने की संभावना है। गोवा की दो लोकसभा सीटों में से 1 से 2 सीटें बीजेपी जीत सकती है। इंडिया गठबंधन को 0 से1 सीट मिलने की उम्मीद है।

क्या कहता है न्यूज नेशन का एग्जिट पोल

न्यूज नेशन के सर्वे के मुताबिक एनडीए को 342 से 378 सीटों के साथ  बहुमत मिल सकता है। वहीं इंडिया गठबंधन को 153-169 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 21 से 23  सीटें जा सकती हैं। राज्यों की बात करें तो उत्तर प्रदेश में एनडीए को 67 और इंडिया गठबंधन को केवल तीन सीटें मिलने का अनुमान है। महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन को 27 सीटें मिल सकती हैं।

न्यूज 18 के मुताबिक दिल्ली में भी एनडीए को बहुमत

 न्यूज 18 के एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में बीजेपी को 5 से सात सीटें मिल सकती हैं। वहीं इंडिया गठबंधन को 0 से 2 सीटें हासिल हो सकती हैं। पंजाब की 13 सीटों में बीजेपी को 1 से चार सीटें मिल सकती हैं।

एनडीटीवी ने जारी किया महापोल, एनडीए को जबरदस्त बहुमत

 एनडीटीवी ने पोल ऑफ पोल जारी किया है। इस महापोल के मुताबिक एनडीए को 357 सीटें मिलने का अनुमान है। इंडिया गठबंधन को 148 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा अन्य के खाते में केवल 38 सीटें जाने का अनुमान है। बता दें कि इस तरह से एनडीए 2019 दोहराता हुआ नजर आ रहा है। पिछले चुनाव में एनडीए ने 353 सीटों पर जीत हासिल की थी।

इन एग्जिट पोल्स में भी मोदी सरकार

दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 281 से 350 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं इंडिया गठबंधन को 145 से 201 सीट हासिल हो सकती है। न्यूज नेशन के सर्वे में एनडीए को 342 से 378 सीटें दी गई हैं। इंडिया गठबंधन को 153 से 169 सीटें मिलने का आनुमान है।

एग्जिट पोल्स में प. बंगाल में टीएमसी-बीजेपी में जबरदस्त टक्कर

पश्चिम बंगाल में इंडिया न्यूज के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 21  और टीएमसी के खाते में 19 सीटें जा सकती हैं। अन्य के खाते में दो सीटें जा सकती हैं। जन की बात के सर्वे में बीजेपी को 21 से 26 और टीएमसी को 16 से 18 सीटें दी गई हैं। आर बांग्ला के मुताबिक बीजेपी को 22 और टीएमसी को 20 सीटें मिलने का अनुमान है। रिपब्लिक टीवी पी मार्क के सर्व के मुताबिक बीजेपी को 22 और टीएमसी को 20 सीटें मिलने का अनुमान है। पश्चिम बंगाल में कुल 42 सीटें हैं।

ज्यादातर सर्वे में एनडीए को बहुमत

ज्यादातर सर्वे में एनडीए को जबरदस्त बहुमत मिलता दिख रहा है। रिपब्लिक टीवी की बात करें तो एनडीए को 353 से 368 सीटें मिल सकती हैं। वहीं एनडीए गठबंधन को 118 से 133 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 43 से 48 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया न्यूज डी  के सर्वे में एनडीए को 371 और इंडिया गठबंधन को 125 सीटें दी गई हैं। एनडीटीवी-जन की बात के सर्वे में बीजेपी को 362 से 392 सीटें दी गई हैं। इसके अलावा इंडिया गठबंधन को 141 से 161 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 10 से 20 सीटें मिलने का अनुमान है।

तमिलनाडु और राजस्थान के एग्जिट पोल का अनुमान 

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के पोल में तमिलनाडु में I.N.D.I.A को 33-37 सीटें, भाजपा को 2-4 सीटें मिलने के आसार हैं।

राजस्थान में एनडीए को 41% वोट का अनुमान है। इंडिया को 5-7 सीट का अनुमान है। एनडीए को 16 से 19 सीट का अनुमान है।

गुजरात और एमपी में क्लीन स्वीप करेगी भाजपा?

मध्य प्रदेश की बात करें तो जन की बात ने बीजेपी को 28 से 29 सीटें दी है। यहां कुल 29 ही लोकसभा की सीटें हैं। एबीपी सी वोटर ने बीजेपी को 26 से 28 सीटें दी हैं। ऐसे में इंडिया गठबंधन को 1 से तीन सीट मिलने का अनुमान है। ज्यादातर पोल्स में गुजारत में एनडीए को सभी सीटें दी जा रही हैं।

इंडिया न्यूज-डी डायनिमिक्स के सर्वे में केरल में एनडीए का खाता खुल सकता है

इस एग्जिट पोल के मुताबिक केरल में एनडीए का खाता खुल सकता है और दो सीटों जीत सकती है। यहां यूडीएफ के खाते में 14 और एलडीएफ के खाते में 4 सीटें जा सकती हैं। जनकी बात के एग्जिट पोल में झारखंड में एनडीए को 13 सीटें और इंडिया गठबंधन को केवल 1 सीट मिलने का अनुमान है। टाइम्स नाउ-ईजीटी के एग्जिट पोल के मुताबिक केरल में यूडीएफ को 14 से 15 और एलडीएफ को 4 सीटें मिल सकती हैं। वहीं एनडीए का भी खाता खुलने का अनुमान है।

न्यूज 18 इंडिया का राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का एग्जिट पोल

राजस्थान की 25 सीटों पर बीजेपी को 18 से 23 सीटें मिल  रही हैं। इंडिया गठबंधन के खाते में दो से सात सीटें जा सकती हैं। मध्य प्रदेश की 29 सीटों पर बीजेपी को 26 से 29 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा कांग्रेस को 0 से 3 सीट मिलने का अनुमान है। छत्तीसगढ़ की बात करें तो 11 में से 9 से 11 सीटें बीजेपी को मिल सकती है। यहां इंडिया गठबंधन को 0 से 2 और अन्य को 1 से चार सीटें मिल सकती हैं।

मध्य प्रदेश का एग्जिट पोल

मध्य प्रदेश का एग्जिट पोल आज तक एक्सेस माय इंडिया का एग्जिट पोल मध्य प्रदेश में बीजेपी को 61% वोट मिलने का अनुमान है, इंडिया एलाइंस को 33% वोट मिलने का अनुमान है, मध्य प्रदेश में बीजेपी को 28 से 29 सीट मिलने का अनुमान कांग्रेस को अधिकतम एक सीट मिलने का अनुमान जबकि छिंदवाड़ा में भी नकुलनाथ की सीट गंवा सकती है कांग्रेस।

न्यूज 18 इंडिया का महाराष्ट्र-गुजरात का एग्जिट पोल

महाराष्ट्र की 48 सीटों में 32 से 35 सीटें एनडीए को मिल सकती हैं। बीजेपी को अकेले 20 से 23 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया गठबंधन को 15 से 18 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 6 से 9 सीटें मिल सकती हैं। गुजरात की 26 सीटों में से एनडीए को सभी 26 मिल सकती हैं। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलने का अनुमान है।

यूपी-बिहार-पश्चिम बंगाल के पहले तीन चरणों का एग्जिट पोल

उत्तर प्रदेश के पहले तीन चरण में 26 सीटों पर मतदान हुए। इनमे से 22 से 25 सीटों पर एनडीए के जीत की संभावना है। इसके  अलावा इंडिया गठबंधन को 3 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है।

बिहार के पहले तीन फेज की 14 सीटों पर 10 से 13 सीटें बीजेपी को और 3 से 6 सीटें इंडिया गठबंधन को मिल रही हैं। पश्चिम बंगाल के पहले तीन चरणों में 9 सीटें तक बीजेपी जीत सकती है। वहीं टीएमसी को कोई सीट मिलने का अनुमान नहीं है।

क्या है झारखंड का एग्जिट पोल

झारखंड के लिए आज तक एक्सेस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए एलाइंस को 50% वोट मिलने का अनुमान है। इंडिया एलाइंस को 41% वोट मिलने का अनुमान है।  झारखंड में इंडिया एलाइंस को 8 से 10 सीट मिलने का अनुमान है जबकि कांग्रेस को दो से तीन सीटें मिलेंगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा को दो से तीन सीट मिलने का अनुमान अन्य को एक सीट मिलने का अनुमान है।

ABP-C Voter के सर्वे में किसे बढ़त

एबीपी सी वोटर के सर्वे के मुताबिक तेलंगाना में एनडीए के खाते में 7 से 9 सीटें, इंडिया गठबंधन को 7 से 9 सीटें मिलने का अनुमान है।पूर्वोत्तर की 25 सीटों में  एनडीए को 16 से 21 और इंडिया गठबंधन को 3 से सात सीटें मिल सकती हैं। कर्नाटक में इंडिया गठबंधन को 3 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है इसके अलावा एनडीए को 23 से 25 सीटें मिल सकती हैं।

कर्नाटक की हासन सीट से जीत सकते हैं प्रज्वल रेवन्ना

सेक्स स्कैंडल मामले में आरोपी प्रज्वल रेवन्ना हासन सीट से जीत सकते हैं। इंडिया टुडे-एक्सिस माइ इंडिया के सर्वे के मुताबिक हासन सीट पर वह जीत रहे हैं। बता दें कि वोटिंग के अगले दिन प्रज्वल के वीडियो वायरल हुए थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस वजह से उनके चुनाव पर फर्क नहीं पड़ा।

बिहार में इतना है अनुमान 

बिहार में एनडीए को 48% वोट मिलने का अनुमान इंडिया एलाइंस को 42% वोट मिलने का अनुमान है। आज तक माय एक्सेस का एग्जिट पोल बिहार में एनडीए का वोट परसेंटेज इंडिया एलाइंस से ज्यादा मिलने का अनुमान है।

बिहार में इंडिया एलाइंस को 7 से 10 सीट मिलने का अनुमान जबकि  राजद को 6 से 7 सीट  मिलने के आसार हैं।

जन की बात के अनुमान के अनुसार एनडीए 377 और इंडिया 151 और अन्य 15 पर होंगे।

बिहार में बीजेपी के लिए कमजोर कड़ी साबित होंगे जदयू के मुखिया और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

बिहार में 40 सीट ऑन पर आज तक माय एक्सेस एग्जिट पोल का अनुमान बीजेपी को 13 से 15 जदयू को 9 से 11 एलजेपी को 5 सीट आरजेडी को 6 से 7 सीट कांग्रेस को 1 से 2 सीट और अन्य को जीरो से दो सीट मिलने का अनुमान है।

केरल में एनडीए को 1 से 3 सीटें

बता दें कि केरल में एनडीए को 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान हैं।

रिपब्लिक भारत- पी मार्क के मुताबिक बीजेपी की 2019 वाली वापसी

रिपब्लिक भारत- पी मार्क के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए 2019 वाली जीत एक बार फिर दोहराने जा रहा है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी की अगुआई वाला एनडीए 353 से 368 सीटें जीत सकता है। वहीं इंडिया गठबंधन केवल 133 पर सिमट रहा है।

 कर्नाटक का आज तक माय एक्सेस का एग्जिट पोल

आज तक  के एग्जिट पोल के मुताबिक कर्नाटक की 28 सीटों में से बीजेपी को 20 से 22 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा कांग्रेस को केवल 3 से पांच सीटें मिलने का अनुमान है। जेडीएस को तीन सीटें हासिल हो सकती हैं।

तीन सर्वे में एनडीए की लहर का अनुमान

रिपब्लिक भारत के एग्जिट पोल ने एनडीए को बहुमत दिया है। वहीं इंडिया  टीवी के एग्जिट पोल में एनडीए को 371 सीटें दी गई हैं। इस तरह से इन तीन एग्जिट पोल्स में एनडीए की सरकार बनती नजर आ रही है।

दक्षिण में भी कमाल कर सकती है भाजपा

स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स के सर्वे के मुताबिक तमिलनाडु में एनडीए को 0 से 2 सीटें और इंडिया गठबंधन को 36 से 39 सीटें मिलने का अनुमान है। आंध्र प्रदेश में एनडीए को 19 से 23 सीटें मिल सकती हैं।

इंडिया गठबंधन का खाता भी यहां खुलना मुश्किल है। केरल में भी इस बार एनडीए का खाता खुल सकता है। वहीं इंडिया गठबंधन को 17 से 20 सीटें मिलने का अनुमान है। तेलंगाना में NDA को 5 से 7 सीटें और इंडिया को 8 से 10 सीटें मिल सकती हैं।

अनुमान है कि एनडीए आंध्र प्रदेश के लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनाव को स्वीप कर  सकती है। इंडिया गठबंधन तमिलनाडु और केरल में मजबूत है।

आज तक माय एक्सेस 543 सीट में से 67 सीट के रुझान में एनडीए को 25 से 29 और इंडिया गठबंधन को 36 से 42 सेट अन्य को 0 से 2 सीटें मिलने का अनुमान है।

कर्नाटक में 28 सीट बीजेपी 20 से 22 कांग्रेस तीन से पांच जीडीएस 3अन्य को 00  सीटें मिलने का अनुमान है। कर्नाटक में 55 % वोटों का अनुमान है जबकि इंडिया को 41% वोटों का अनुमान है।

ओडिशा में NDA करेगा कमाल, नवीन पटनायक को नुकसान

स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक ओडिशा में एनडीए को बड़ा फायदा मिलने वाला है। यहां एनडीए को 17 से 20 सीटें हासिल हो सकती हैं। वहीं इंडिया गठबंधन को केवल एक सीट मिलने का अनुमान है।

अन्य के खाते में 0 से 1 सीट जाने की उम्मीद है। बता दें कि  यहां बीजेडी अकेली चुनाव लड़ रही है। बीजेपी और बीजेडी के बीच गठबंधन की बात नहीं बन पाई थी।

कब आएंगे एग्जिट पोल के नतीजे?

दरअसल, चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद से चुनाव की प्रक्रिया के दौरान कोई भी एग्जिट पोल या सर्वे जारी नहीं किया जा सकता है। इन्हें अंतिम चरण के मतदान खत्म होने के आधे घंटे बाद ही जारी किया जा सकता है। अंतिम चरण का मतदान 1 जून शाम 6 बजे तक होगा।  इसके आधे घंटे बाद यानी शाम 6. 30 बजे से एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू होंगे।

इंडिया अलायंस की मीटिंग के बाद खड़गे ने बताया, ‘कम से कम 295 सीटें जीतेंगे’

दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर चल रही इंडिया अलायंस की बैठक खत्म हो गई है। मीटिंग के बाद खड़गे ने मीडिया को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी सीटों के आकलन के बाद यह अनुमान लगाया गया है कि इंडिया अलायंस कम से कम 295 सीटें जीत रही है। इस मौके कर उन्होंने कहा है कि इंडिया गठबंधन पूरी तरह से एकजुट है और उसे बांटने की कोशिश ना करें।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article