Manohar Joshi Death: बाल ठाकरे के करीबी, पहले गैर कांग्रेसी सीएम, 86 साल की उम्र में निधन, जानें- कौन थे मनोहर जोशी?

Manohar Joshi Death: मनोहर जोशी का निधन हो गया है। वह 86 साल के थे और दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Manohar Joshi Death: बाल ठाकरे के करीबी, पहले गैर कांग्रेसी सीएम, 86 साल की उम्र में निधन, जानें- कौन थे मनोहर जोशी?

हाइलाइट्स

  • पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन
  • 2 दिन पहले पड़ा था दिल का दौरा
  • ठाकरे के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक 

Manohar Joshi Death: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन हो गया है। वह 86 साल के थे और एक दिन पहले ही उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उनका इलाज मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में चल रहा था अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार उन्हें आईसीयू में रखा गया था और उनकी हालत गंभीर थी। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांसे लीं।

   पहले गैर कांग्रेसी सीएम

मनोहर जोशी महाराष्ट्र शिव सेना के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे। वह महाराष्ट्र के पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे। मनोहर जोशी 1995 से लेकर 1995 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे बालासाहेब ठाकरे के सबसे भरोसेमंद और सबसे बड़े सहयोगी माने जाते थे।

जोशी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1970 में की जब वह शिवसेना से विधान सभा के लिए चुने गए। जोशी मुंबई के मेयर भी रहे।

   बाल ठाकरे के करीबी माने जाते थे मनोहर जोशी

इसके बाद मनोहर जोशी बाल ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना में काम करने लगे।  मनोहर जोशी शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक थे।  वह बाल ठाकरे के बेहद भरोसेमंद और करीबी सहयोगी माने जाते थे।

वहीं 1995 में जब राज्य में गठबंधन सत्ता में आई तो मनोहर जोशी राज्य के मुख्यमंत्री बने।  जोशी 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे।  वह अविभाजित शिवसेना की ओर से राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले नेता थे।

   लोकसभा अध्यक्ष के रूप मे कार्य किया

मनोहर जोशी ने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान लोकसभा अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। राजनीति की दुनिया में उन्हें आमतौर पर ‘जोशी सर’ के नाम से जाना जाता है। जोशी ने राज्यसभा में सांसद के रूप में छह साल का कार्यकाल भी पूरा किया।

मनोहर जोशी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले शिवसेना नेता भी थे। उन्होंने 1995 से लेकर 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article