Advertisment

प्रत्येक व्यक्ति को लगेगा कोरोना का टीका : योगी

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

लखनऊ, 10 जनवरी (भाषा) उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को कहा कि कोरोना टीकाकरण अभियान में राज्‍य के हर व्‍यक्ति को टीका लगाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Advertisment

रविवार को जारी एक सरकारी बयान के अनुसार मुख्‍यमंत्री ने प्रदेश में 16 जनवरी से शुरू होने वाले कोविड टीकाकरण अभियान की समीक्षा की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सहित पूरा देश कोरोना के खिलाफ सफलतापूर्वक जंग लड़ रहा है।

उन्होंने कोरोना के खिलाफ जंग में नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए सभी कोरोना योद्धा का भी अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने टीका विकसित करने के लिए देश के वैज्ञानिकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि भारत इकलौता ऐसा देश है, जहां दो टीके तैयार किए गये हैं।

उन्होंने कोरोना के खिलाफ जंग में सहयोग के लिए जनता का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सबके प्रयासों से उत्तर प्रदेश कोरोना पर विजय प्राप्त करने में हर हाल में सफल होगा।

Advertisment

उन्होंने प्रदेश की जनता से कोरोना प्रोटोकॉल का निरंतर पालन करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि अभी भी मास्क लगाना, दो गज दूरी बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

उल्लेखनीय है कि कल 11 जनवरी को कोरोना टीकाकरण अभियान का पूर्वाभ्‍यास पूरे प्रदेश में होना है।

भाषा आनन्‍द अर्पणा

अर्पणा

Advertisment
चैनल से जुड़ें