Advertisment

बाइडन के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति के लिए एस्कॉर्ट, डिजिटल परेड का होगा आयेाजन

author-image
Bhasha
ब्रिटेन ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड-19 की जांच अनिवार्य की

(ललित के झा)

वाशिंगटन, चार जनवरी (भाषा) अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन 20 जनवरी को ‘यूएस कैपिटोल’ में एक सादे समारोह में शपथ ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह के बाद व्हाइट हाउस के ‘ईस्ट फ्रंट’ पर ‘पास इन रिव्यू’ होगा। व्हाइट हाउस तक राष्ट्रपति के लिए एस्कॉर्ट का आयोजन होगा जबकि पूरे देश में डिजिटल परेड आयोजित किए जाएंगे।

Advertisment

यूएस कैपिटोल के ‘वेस्ट फ्रंट’ पर आधिकारिक शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसके बाद नवनिर्वाचित राष्ट्रपति, प्रथम महिला जिल बाइडन, नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और उनके पति डगलस एम्होफ सेना के सदस्यों के साथ ‘ईस्ट फ्रंट’ पर ‘पास इन रिव्यू’ में शामिल होंगे।

‘पास इन रिव्यू’ एक पुरानी सैन्य परंपरा है जो नए कमांडर इन चीफ को सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण को प्रतिबिम्बित करती है। इस दौरान नवनिर्वाचित राष्ट्रपति सैन्य बलों की तैयारी की समीक्षा करते हैं।

उद्घाटन समारोह में कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सामाजिक दूरी के नियम का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

Advertisment

उद्घाटन समिति (पीआईसी) के सीईओ टोनी एलेन ने रविवार को कहा, ‘‘यह विविध, समावेशी और एकजुट देश के प्रति नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बाइडन और नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति हैरिस की प्रतिबद्धता दिखाने के लिए देशभर में अमेरिकियों के साथ काम करने का उत्साहजनक अवसर है।’’

उन्होंने कहा कि इस दौरान कोरोना वायरस संबंधी प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

इसके बाद, वाहनों का काफिला राष्ट्रपति को ‘फिफ्टींथ स्ट्रीट’ से व्हाइट हाउस तक लेकर जाएगा। इस दौरान सेना की हर शाखा को काफिले में शामिल किया जाएगा।

Advertisment

महामारी के मद्देनजर पीआईसी अमेरिका में एक डिजिटल परेड की व्यवस्था करेगी, जिसका अमेरिकियों के लिए टीवी पर प्रसारण किया जाएगा।

भाषा

सिम्मी शाहिद

शाहिद

Advertisment
चैनल से जुड़ें