EPF Interest Rate 2025: EPFO मेंबर्स के लिए बुरी खबर, नहीं बढ़ी पीएफ पर ब्याज दर

EPF Interest Rate 2025: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने 2024-25 के लिए ईपीएफ जमा पर इंटरेस्ट रेट 8.25% बरकरार रखने का फैसला किया है। यह फैसला ईपीएफओ की शीर्ष संस्था केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) ने शुक्रवार 28 फरवरी को हुई बैठक में लिया। अब इस फैसले को वित्त मंत्रालय की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

EPF Interest Rate 2025

EPF Interest Rate 2025

EPF Interest Rate 2025: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने 2024-25 के लिए ईपीएफ जमा पर इंटरेस्ट रेट 8.25% बरकरार रखने का फैसला किया है। यह फैसला ईपीएफओ की शीर्ष संस्था केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) ने शुक्रवार 28 फरवरी को हुई बैठक में लिया। अब इस फैसले को वित्त मंत्रालय की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

पिछले सालों में ईपीएफ ब्याज दर

  • 2023-24: 8.25%
  • 2022-23: 8.15%
  • 2021-22: 8.10% (40 साल में सबसे कम)
  • 2020-21: 8.50%
  • 2019-20: 8.50% (7 साल में सबसे कम)

ईपीएफ इंटरेस्ट रेट पिछले कुछ सालों में घटती-बढ़ती रही है। 2021-22 में यह दर 8.10% थी, जो 1977-78 के बाद सबसे कम थी।

क्या होगा अगला कदम?

CBT के फैसले के बाद, 2024-25 के लिए ईपीएफ इंटरेस्ट रेट को वित्त मंत्रालय की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद, यह इंटरेस्ट रेट  EPFO के 7 करोड़ से ज्यादा सदस्यों के खातों में जमा की जाएगी।

पिछले 10 सालों में ईपीएफ ब्याज दर

  • 2013-14 और 2014-15: 8.75%
  • 2015-16: 8.80%
  • 2016-17: 8.65%
  • 2017-18: 8.55%
  • 2018-19: 8.65%
  • 2019-20: 8.50%
  • 2020-21: 8.50%
  • 2021-22: 8.10%
  • 2022-23: 8.15%
  • 2023-24: 8.25%

EPFO New Rule: EPFO कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! अब UPI के जरिए निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा

प्राइवेट सेक्टर में काम करने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब उन्हें पीएफ खाते से पैसा निकालने के लिए ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। वे यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के जरिए अपने पीएफ खाते से पैसे निकाल सकेंगे। यह सुविधा अगले 2-3 महीनों में शुरू हो सकती है।

सरकार एक ऐसी व्यवस्था पर काम कर रही है, जिसके तहत EPFO (Employee Provident Fund Organisation) के सब्सक्राइबर्स अपने क्लेम को UPI प्लेटफॉर्म के जरिए प्रोसेस कर सकेंगे। इससे फंड ट्रांसफर की प्रोसेस आसान और तेज हो जाएगी। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, EPFO ने इसके लिए एक ब्लूप्रिंट तैयार किया है और नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ चर्चा चल रही है। यह भी पढ़ें-

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article