EPFO Interest Rate: EPFO कर्मचारियों के खाते में एक साल में आएगा ब्याज का इतना पैसा, केंद्र सरकार लगाई मुहर

EPFO interest rate 2025: सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए EPF यानी कर्मचारी भविष्य निधि पर 8.25% ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से 7 करोड़ से अधिक कर्मचारियों को होगा सीधा लाभ। जानें पूरी जानकारी।

EPFO interest rate

EPFO interest rate

EPFO Interest Rate: केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPFO) पर ब्याज दर 8.25% पर बरकरार रखने का फैसला किया है।

EPFO के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (Central Board of Trustees) की सिफारिश के बाद वित्त मंत्रालय ने अपनी अंतिम मंजूरी दे दी है। इस फैसले से 7 करोड़ से ज्यादा PF अकाउंट को फायदा होगा।

नहीं बदला इंटरेस्ट रेट

EPFO पर वित्त वर्ष 2023-24 में भी इंटरेस्ट रेट 8.25% ही रहेगी। फरवरी 2025 में EPFO ने इस रेट को बरकरार रखने की घोषणा की। अब श्रम मंत्रालय की नोटिफिकेशन के बाद यह पूरी तरह ऑफिशियल हो गया है।

यह भी पढ़ें- फिक्स्ड डिपॉजिट है निवेश के लिए सुरक्षित विकल्प, जानें फायदे और नुकसान

हर साल बढ़ रहे हैं नए PF सदस्य

मार्च 2025 में EPFO ने 14.58 लाख नए सदस्य जोड़े, जो मार्च 2024 की तुलना में 1.15% अधिक है। वहीं, फरवरी 2025 की तुलना में 2.03% की बढ़ोतरी हुई है।

ब्याज दरों का इतिहास

साल 2022-23 में इंटरेस्ट रेट 8.15% थी, जिसे 2023-24 में बढ़ाकर 8.25% कर दिया गया। अगर पिछली दरों की बात करें तो 2018-19 में इंटरेस्ट रेट घटाकर 8.5% पर आ गया था, जो 7 साल का सबसे कम था।

इससे पहले 2015-16 में इंटरेस्ट रेट 8.8% था। EPFO पर इंटरेस्ट रेट हर साल EPFO बोर्ड द्वारा तय की जाती है, जिसके बाद इसे वित्त मंत्रालय द्वारा मंजूरी दी जानी होती है।

Financial YearEPF Interest Rate (%)Remarks
2015-168.8%One of the highest rates in recent years
2018-198.5%Lowest in the last 7 years at that time
2022-238.15%Slightly reduced compared to previous years
2023-248.25%Increased from previous year
2024-258.25%Maintained at the same level as 2023-24

यह भी पढ़ें- इंदौर में सोने-चांदी में गिरावट, सोना में 500, चांदी 400 रुपए की कमी, अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article