Liquor Scam Case EOW Raid: शराब कारोबारी के घर छापा, आरोपी त्रिलोक ढिल्‍लन की रिमांड आज खत्‍म, कोर्ट में किया जाएगा पेश

Liquor Scam Case EOW Raid: शराब कारोबारी के घर छापा, आरोपी त्रिलोक ढिल्‍लन की रिमांड आज खत्‍म, कोर्ट में किया जाएगा पेश

Liquor Scam Case EOW Raid: शराब कारोबारी के घर छापा, आरोपी त्रिलोक ढिल्‍लन की रिमांड आज खत्‍म, कोर्ट में किया जाएगा पेश

   हाइलाइट्स

  • शराब कारोबारी को जांच के लिए घर ले गई EOW
  • शराब कारोबारी की पुलिस रिमांड आज होगी खत्‍म
  • EOW नेहरू नगर के बंगले में दस्‍तावेजों की जांच

Liquor Scam Case EOW Raid: शराब घोटाला मामले में छत्‍तीसगढ़ में अब कार्रवाई तेज होती दिख रही है। इस केस में आरोपी शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्‍लन के घर बुधवार को ईओडब्‍ल्‍यू ने छापा मारा है।

बता दें कि आरोपी त्रिलोक सिंह अभी जेल में बंद हैं और रिमांड पर है। आरोपी की रिमांड आज खत्‍म हो रही है, इसके चलते आज त्रिलोक सिंह को कोर्ट में पेश किया जा सकता है।

छत्‍तीसगढ़ के कई घोटालों में से एक चर्चित शराब घोटाला (Liquor Scam Case EOW Raid) मामले की जांच ईओडब्‍ल्‍यू नए सिरे से कर रही है। इसके चलते ईओडब्‍ल्‍यू ने फिर से इस केस से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।

आरोपी त्रिलोक सिंह ढिल्‍लन के घर दुर्ग-भिलाई में EOW की 8 सदस्‍यीय टीम जांच कर रही है। जांच के दौरान दस्‍तावेज खंगाले जा रहे हैं।

   त्रिलोक ढिल्‍लन को लेकर पहुंची टीम

छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला (Liquor Scam Case EOW Raid) मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह उर्फ पप्पू ढिल्लन के घर पर ईओडब्ल्यू की छापे की कार्यवाही चल रही है।

पिछले दिनों ईओडब्ल्यू ने जब घर पर छापा मारा था, तब त्रिलोक सिंह गायब थे। इस दौरान कार्रवाई में टीम को महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य बरामद हुए थे।

आज फिर पुलिस कस्टडी में त्रिलोक सिंह ढिल्लन को लेकर ईओडब्ल्यू के अधिकारी उनके नेहरू नगर स्थित बंगले पर गए। जहां बंगले में कार्रवाई की जा रही है।

   आज खत्‍म हो रही रिमांड

शराब कारोबारी (Liquor Scam Case EOW Raid) त्रिलोक सिंह ढिल्लन की पुलिस रिमांड आज खत्म हो रही है। त्रिलोक को पुलिस आज देर शाम तक कोर्ट में पेश करेगी। छापेमारी के दौरान कर्मचारियों को क्‍या मिला, इस बारे में EOW के अधिकारी बताने से बच रहे हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article