एक्ट्रेस Amrita Rao के घर जल्द गूंजने वाली है किलकारी, बेबी बंप की तस्वीर वायरल

Image Source: https://www.instagram.com/amrita_rao_insta/
Amrita Rao बॉलीवुड में एक और सिलेब्रिटी के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। करीना कपूर(Kareena kapoor), अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के बाद एक्ट्रेस अमृता राव (Amrita Rao) और रेडियो जॉकी अनमोल (RJ Anmol) के घर जल्द ही नंहा मेहमान आनेवाला है। हाल ही में अमृता को पति अनमोल के साथ एक क्लिनिक के बाहर बेबी बंप के साथ स्पॉट किया गया।
इस समय को एंजॉय कर रहीं अमृता
मिली जानकारी के अनुसार अमृता अपने इस समय को एंजॉय कर रही हैं। उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में ज्यादातर लोगों को पता नहीं है। उनकी प्रेगनेंसी के बारे में बहुत करीबी लोग ही जानते हैं। हालांकि वह लॉकडाउन से पहले ही प्रेग्नेंट हुई थीं। अमृता और अनमोल अपनी लाइफ बेहद निजी तौर पर जीते हैं।
कई हिट फिल्मों में आ चुकी हैं नजर
वहीं अमृता के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने ‘अब के बरस’, ‘इश्क विश्क’ और विवाह जैसी कई हिट फिल्में दी है। फिल्म विवाह में लोगों ने अमृता की सादगी को खूब पसंद किया। इसके बाद शाहिद और अमृता की जोड़ी को लोग काफी पसंद करने लगे थे।
2016 में की थी शादी
आपको बता दें, अमृता ने साल 2016 में रेडियो जॉकी अनमोल से शादी की थी। शादी से पहले वे दोनों एक दूसरे को करीब सात साल तक डेट किया। अमृता ने अपनी शादी बेहद सादगी से की थी। उनकी शादी में सिर्फ खास दोस्त और पारिवार के लोग ही शामिल हुए थे।