Mangala Narlikar: प्रख्यात गणितज्ञ मंगला नार्लीकर का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

पुणे। प्रख्यात गणितज्ञ मंगला नार्लीकर का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को महाराष्ट्र के पुणे में उनके आवास पर निधन हो गया।

Mangala Narlikar: प्रख्यात गणितज्ञ मंगला नार्लीकर का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

पुणे। प्रख्यात गणितज्ञ मंगला नार्लीकर का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को महाराष्ट्र के पुणे में उनके आवास पर निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों यह जानकारी दी। मंगला प्रसिद्ध खगोल भौतिकीविद डॉ. जयंत नार्लीकर की पत्नी थीं। परिवार के सदस्य ने बताया कि 80 वर्षीय डॉ. मंगला एक साल से अधिक समय से कैंसर से पीड़ित थीं।

उनके परिवार में उनके पति, तीन बेटियां और पांच नाती-नातिन हैं।पति के साथ कैम्ब्रिज, इंग्लैंड से भारत आने के बाद उन्होंने टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च में काम शुरू किया। उन्होंने बॉम्बे विश्वविद्यालय में गणित भी पढ़ाया।

इसके बाद 1989 में यह दंपति पुणे आया, जहां मंगला ने पुणे विश्वविद्यालय (अब सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय) के गणित विभाग में काम किया। मंगला के पार्थिव शरीर को यहां भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) में रखा जाएगा ताकि लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें। बाद में वैकुंठ श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में दो आंतकवादी ढेर, तलाशी अभियान जारी

मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भोपाल में फैकल्टी के पद पर भर्ती, यहां से करें आवेदन

Opposition Meeting In Bengaluru: बेंगलुरु में विपक्षी दलों का महाजुटान, जानें बैठक का एजेंडा

Opposition Meeting In Bengaluru: बेंगलुरु में विपक्षी दलों का महाजुटान, जानें बैठक का एजेंडा

Oppo Reno 10: शानदार features के साथ भारत में लॉन्च हुआ ओप्पो का यह स्मार्टफोन, जानें कीमत

BMW NEW SUV: इस ब्रांड ने लॉन्च किया अपना नया एसयूवी मॉडल, रेंज रोवर वेलार को दे रहा टक्कर

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article