Advertisment

Breaking News: प्रदेश में बिजली का कहर, तीन लोगों की मौत, खेत में झुलसे, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Breaking News: प्रदेश में बिजली का कहर, तीन लोगों की मौत, खेत में झुलसे, इलाज के दौरान तोड़ा दम Electricity havoc in the state, three people died, scorched in the field, broke during treatment power

author-image
Bansal News
Breaking News: प्रदेश में बिजली का कहर, तीन लोगों की मौत, खेत में झुलसे, इलाज के दौरान तोड़ा दम

दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया और श्योपुर जिलों में बिजली गिरने से एक नाबालिग लड़की सहित तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि ये हादसे सोमवार शाम को हुए। इससे एक दिन पहले प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में बिजली गिरने की घटना में 12 लोगों की मौत हो गई थी और 11 अन्य लोग घायल हो गए थे। उन्होंने बताया कि ताजा घटना में, दतिया जिले के निवरी गांव में बिजली गिरने से पुष्पा नाम की 12 वर्षीय लड़की की मौत हो गई, घटना के समय पुष्पा अपनी मां के साथ खेत में काम कर रही थी। बदौनी पुलिस थाने के प्रभारी शैलेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि पुष्पा की मां गंभीर रुप से घायल हो गई और उसे दतिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisment

बिजली ने ली जान

वहीं एक अन्य हादसे में दतिया जिले के ऊना पुलिस थाने के प्रभारी सेवाराम पहाड़िया ने बताया कि मोहन सिंह की भदेवरा गांव में खेत में काम करने के दौरान बिजली गिरने से मौत हो गई। श्योपुर जिला अस्पताल के चौकी प्रभारी द्वारका प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि श्योपुर में अपने खेत में काम करने के दौरान बिजली गिरने से एक महिला विद्या प्रजापति (30) के मौत हो गई जबकि महिला का पति गंभीर रुप से झुलस गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें