Tripura Assembly Election 2023: 16 फरवरी को होने वाले है 60 सीटों पर चुनाव, सहयोगी पार्टी के साथ भाजपा ने तय किया चुनावी फॉर्मूला, इतने सीटों पर चुनाव लड़ेगी बीजेपी

Tripura Assembly Election 2023: त्रिपुरा चुनाव के लिए सहयोगी पार्टी के साथ भाजपा ने तय किया चुनावी फॉर्मूला, इतने सीटों पर चुनाव लड़ेगी बीजेपी

Tripura Assembly Election 2023: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की त्रिपुरा इकाई ने 16 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पुराने सहयोगी इंडिजेनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के साथ सीट के बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है। चुनाव के लिए नए फॉर्मूले के तहत 60 सीटों वाले त्रिपुरा विधानसभा में बीजेपी 55 सीट पर चुनाव लड़ेगी जबकि सहयोगी पार्टी आईपीएफटी 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

भाजपा 55 सीट पर चुनाव लड़ेगी

मुख्यमंत्री माणिक साहा ने गठबंधन की घोषणा करते हुए अगरतला में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा 55 सीट पर चुनाव लड़ेगी। संवाददाता सम्मेलन में मौजूद आईपीएफटी के वरिष्ठ नेता शुक्ला चरण नोआतिया ने कहा कि पार्टी भाजपा के साथ मिलकर पांच सीट पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष प्रेम कुमार रियांग ने सीट बंटवारे के फैसले को मंजूरी दे दी है। इससे पहले साल 2018 के विधानसभा चुनाव में आईपीएफटी 9 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। जो इस बार 4 कम है।

54 उम्मीदवारों की सूची जारी

इससे पहले बीते 28 जनवरी को दिन में नई दिल्ली में भाजपा ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी जिसमें केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक सहित 11 महिलाओं को मैदान में उतारा गया है। मुख्यमंत्री साहा बारडोवली (शहर) से चुनाव लड़ेंगे, जिस सीट पर उन्होंने पिछले साल हुए उपचुनाव में जीत हासिल की थी। इस सूची के कुछ घंटे बाद भाजपा ने छह और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, जिसके साथ ही पार्टी ने 54 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सूची की घोषणा शनिवार को की गई, जबकि नामांकन दाखिल करने के लिए सिर्फ दो दिन बचे हैं।

बता दें कि साल 2018 विधानसभा चुनाव में वामपंथ के गढ़ माने जाने वाले त्रिपुरा में भाजपा ने सरकार बनाई थी। उससे पहले मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने त्रिपुरा में 25 साल तक शासन किया था। माकपा इस बार राज्य का चुनाव कांग्रेस के साथ गठबंधन में लड़ रही है।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password