Advertisment

झोपड़ी में आग लगने से बुजुर्ग मछुआरे की मौत

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

फतेहपुर (उप्र), 12 जनवरी (भाषा) जिले में असोथर थाना क्षेत्र के हरनवां गांव में सोमवार की शाम झोपड़ी में आग लगने से एक बुजुर्ग मछुआरे की जिंदा जल जाने से मौत हो गयी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Advertisment

मछुआरा बिहार राज्य का रहने वाला था। वह यहां खेत में झोपड़ी बनाकर अपने भतीजे के साथ रहता था और यमुना नदी में मछली पकड़ने का काम करता था।

असोथर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रणवीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि थाना क्षेत्र के हरनवां गांव में खेत में बनी पुआल (पराली) की एक झोपड़ी में सोमवार की शाम करीब छह बजे खाना बनाते समय अचानक आग लग गयी, जिससे झुलसकर बुजुर्ग मछुआरे सरयू बिंद (75) की मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि मृत मछुआरा बिहार प्रांत के गोपालगंज जनपद का रहने वाला था और यहां अपने भतीजे तिलकधारी के साथ रहकर यमुना नदी में मछली पकड़ने का काम करता था।

Advertisment

एसएचओ ने बताया कि मछुआरे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं ज़फ़र वैभव

वैभव

Advertisment
चैनल से जुड़ें