BJP News : बीजेपी ने एन मौके पर बदली बाजी, बदला मुख्यमंत्री

महाराष्ट्र की सियायत में बीते दिनों से चलत रहा सियासी घमासान अब विराम ले चुका है। बीजेपी ने आज एन मौके पर बाजी बदलते हुए मुख्यमंत्री की घोषणा कर दी है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने घोषणा करते हुए कहा है कि एकनाथ शिंदे राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। आज शाम 7ः30 बजे शिंदे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने कहा है कि बीजेपी शिंदे को पूरा समर्थन देंगी। बीजेपी और एकनाथ शिंदे गुट ने राज्यपाल को विधायकों का समर्थन पत्र सौंप दिया है।
देवेंद्र फडणवीस और शिंदे ने एकसाथ प्रेस कॉन्फ्रेंस संबोधित करते हुए कहा कि शिवसेना ने बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और मुख्यमंत्री के लिए मेरा नाम तय किया गया था। लेकिन शिवसेना ने हिन्दुत्व और वीर सावरकर विरोधी पार्टियों के साथ मिलकर सरकार बना ली। उद्धव ठाकरे ने कुर्सी के लिए कांग्रेस और एनसीपी का सहारा लिया। उद्धव के मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। शिवसेना विधायक मांग कर रहे थे कि कांग्रेस और एनसीपी से गठबंधन तोड़ा जाए लेकिन उद्धव ठाकरे ने विधायकों की बात को नजरअंदाज किया। इसी के चलते विधायकों ने अपनी आवाज को बुलंद करने के लिए यह कदम उठाया। वही एकनाथ शिंदे ने कहा कि संख्या के हिसाब से फडणवीस सीएम बन सकते थे लेकिन उन्होंने बड़ा दिल दिखाया और मुझे सीएम बनाने का ऐलान किया में उनका शुक्रिया अदा करता हूं।
आपको बता दें कि बीते दिनों तक खबरे थी की देवेन्द्र फडणवीस राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। वही एनकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम होंगे। लेकिन बीजेपी ने एकनाथ शिंदे को सीएम बनाए जाने की घोषणा कर एन मौके पर बाजी पलटे हुए सभी को चौंका दिया।
कौन हैं एकनाथ शिंदे
एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र विधासभा में लगातार चार बार 2004 से 2019 तक निर्वाचित होते रहे। 1980 के दशक में शिवसैनिक बने। 1997 में शिंदे को शिवसेना ने ठाणे नगर निगम चुनाव में पार्षद का टिकट दिया था। 2001 में वह सदन के नेता चुने गए और विधानसभा चुनाव लड़ने से पहले तक पद पर रहे। एकनाथ शिंदे को ठाकरे परिवार का विश्वासपात्र माना जाता था। वह सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। वह नगर विकास जैसा अहम मंत्रालय संभाल रहे हैं। वह शुरू से शिवसेना के साथ हैं, लेकिन सियासत में कब क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता है।
0 Comments