Eid-ul-Fitr Shopping 2024: ईद की खरीदारी को लेकर भोपाल के बाजारों में रौनक...यहां देखें तस्वीरें

Eid 2024 Photo Gallery Bhopal Market: माह-ए-रमजान अपने अंतिम पड़ाव पर है। अगले कुछ दिनों में ईद का त्योहार मनाया जाएगा।

Eid-ul-Fitr Shopping 2024: ईद की खरीदारी को लेकर भोपाल के बाजारों में रौनक...यहां देखें तस्वीरें

Eid 2024 Photo Gallery Bhopal Market: माह-ए-रमजान अपने अंतिम पड़ाव पर है। अगले कुछ दिनों में ईद का त्योहार मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों में अब लोग मशरूफ हो गए हैं।

रविवार को भोपाल शहर के विभिन्न बाजार खरीदी बिक्री से सजे रहे हैं। इस दिन स्थाई बाजारों के अलावा ईद के अस्थाई बाजारों में खरीदारों की भीड़ दिखाई दी।

publive-image

रमजान माह में लगने वाले खास संडे मार्केट में भी रविवार को खासी भीड़ दिखाई दी। रमजान का आखिरी बाजार और ईद का त्योहार करीब होने से लोग अपनी जरूरत का सामान लेने यहां उमड़े थे। सस्ता और जरूरत का हर सामान एक ही जगह मिल जाने के चलते लोगों का हुजूम यहां दिखाई देता है।

publive-image

घरेलू उपयोग के विभिन्न सामान किफायती दाम पर मिल जाने के लिए पसंद किया जाने वाला ये बाजार रमजान के रविवारों में खास खरीदी बिक्री से सजा दिखाई दे रहा है।

publive-image

जूते, चप्पल, कपड़े, बेल्ट, मोबाइल एक्सेसिरिज का भोपाल अब बड़ा बाजार हो चुका है। रमजान माह में हर जगह  खासी भीड़ बनी हुई है।

publive-image

ईद की सेवइयां और शीर खुरमा तैयार करने के लिए भी लोगों ने बाजार का रुख किया है। इसके लिए मंगलवारा का थोक किराना बाजार और जुमेराती बाजार लोगों की पसंद बना हुआ है। ड्राई फ्रूट्स और ईद के विभिन्न पकवानों के लिए सामान खरीदने लोग इन बाजारों में पहुंच रहे हैं। देर रात तक यहां खरीद-फरोख्त का सिलसिला जारी रहता है।

publive-image

लोगों ने अपनी ईद की तैयारियों को अंजाम देना शुरू कर दिया है।

भोपाल से मोहम्मद औसाफ की रिपोर्ट।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article