Eid-ul-Fitr 2024: बॉलीवुड में दिखी ईद की रौनक, आमिर ने पैप्स को बांटी मिठाई तो सलमान खान ने दी अपने फैंस को ईदी

Eid-ul-Fitr 2024 of Bollywood: आज ईद का पर्व मनाया जा रहा है। खास दिन पर बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने फैंस को ईद की मुबारक देते हुए नजर आ रहे हैं।

Eid-ul-Fitr 2024: बॉलीवुड में दिखी ईद की रौनक, आमिर ने पैप्स को बांटी मिठाई तो सलमान खान ने दी अपने फैंस को ईदी

Eid-ul-Fitr 2024 of Bollywood: देशभर में आज ईद का पर्व मनाया जा रहा है। इस खास दिन पर बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने फैंस को ईद की मुबारक देते हुए नजर आ रहे हैं। अब आमिर खान भी अपने दोनों बेटों के साथ ईद सेलिब्रेट करते हुए दिखाई दिए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कई वीडियो और फोटोज देखने को मिली है।

आमिर ने दिखाई ईद की झलक

Eid 2024: Salman Khan to Soha Priyanka Chopra Ananya Shahid Kapoor bollywood stars extend warm wishes to fans

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान का ईद का लुक सामने आ गया है। इस बार वह अपने दोनों बेटो के साथ अपने घर के बाहर दिखाई दिए। उन्होंने जुनैद और आजाद को फैंस के साथ मिलवाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे आमिर पैपराजी को मिठाई खिला रहे हैं। वहीं, उनके फैंस ने भी ईद पर उनका मुंह मीठा करवाया है।

ईद के मौके पर भाईजान ने दी ईदी


ईद पर सलमान खान ने भी पोस्ट साझा किया है। उन्होंने न सिर्फ फैंस को मुबारकबाद दी है, बल्कि ईदी भी दे दी है। सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म के नाम का एलान किया है। यह फिल्म अगली ईद पर धमाका करेगा। इस फिल्म का नाम होगा 'सिकंदर'।

सोहा अली खान ने भी परिवार के साथ मनाई ईद


सोहा अली खान ने भी ईद के मौके पर सोशल मीडिया पर प्यारी तस्वीरें साझा की हैं। इनमें वह बेटी इनाया के साथ नजर आ रही हैं। लाल रंग की पारंपरिक ड्रेस में सोहा बला की खूबसूरती लग रही हैं।

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने दी ईद की मुबारकबाद

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी ईद की बधाई दी है। आज ईद के दिन वो इंडिया में शीर खुर्मा और बिरयानी को मिस कर रही हैं। इसके अलावा शाहिद कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ईद की बधाई देते हुए पोस्ट साझा की है। साथ ही मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर, अभिनेता अर्जुन कपूर, अनिल कपूर, शिल्पा शेट्टी ने भी ईद पर मुबारकबाद दी है।

बॉलीवुड के तमाम सितारों ने दी ईद की बधाई

बॉलीवुड के चॉकोलेटी बॉय शाहिद कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ईद की बधाई देते हुए पोस्ट साझा की है। साथ ही मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर, अभिनेता अर्जुन कपूर, अनिल कपूर, शिल्पा शेट्टी ने भी ईद पर देशवाशियों को मुबारकबाद दी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article