Eid ul fitr 2023 : आज देशभर में ईद-उल-फितर का पर्व की रौनक ! दिल्ली से लेकर बिहार की मस्जिदों में लोगों ने की नमाज अदा

देशभर में अब त्यौहारों की धूम है तो वहीं पर आज ईद का पर्व भी धूमधाम से मनाया जा रहा है इसे लेकर ही सुबह से मस्जिदों में लोगों की रौनक रही।

Eid ul fitr 2023 : आज देशभर में ईद-उल-फितर का पर्व की रौनक ! दिल्ली से लेकर बिहार की मस्जिदों में लोगों ने की नमाज अदा

Eid ul fitr 2023 : देशभर में अब त्यौहारों की धूम है तो वहीं पर आज ईद का पर्व भी धूमधाम से मनाया जा रहा है इसे लेकर ही सुबह से मस्जिदों में लोगों की रौनक रही वही पर राजधानी दिल्ली से लेकर बिहार की मस्जिदों में आज लोग नमाज अदा कर एक-दूसरे को मुबारकबाद दे रहे हैं। बता दें कि, 24 मार्च को शुरू हुए रमजान के मौके के बाद आज महीना खत्म होने के बाद इस्लामिक कैलेंडर के शव्वाल महीने के पहले दिन ईद मनाई जाती है। इसे ईद-उल-फितर भी कहा जाता है।

देखें राज्यों से आई तस्वीरें और वीडियो

दिल्ली: ईद-उल-फितर के मौके पर लोग जामा मस्जिद पर नमाज अदा करने के लिए एकत्रित हुए।

https://twitter.com/i/status/1649576201793732612

महाराष्ट्र: ईद-उल-फितर के मौके पर मुंबई की माहिम दरगाह में लोगों ने नमाज अदा की।

https://twitter.com/i/status/1649584536853057536

बिहार: पटना में लोगों ने ईद-उल-फितर के मौके पर गांधी मैदान में नमाज़ अदा की।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी कोलकाता में रेड रोड पहुंचे जहां लोगों ने ईद-उल-फितर के मौके पर नमाज अदा की।

Image

जम्मू-कश्मीर: ईद-उल-फितर के अवसर पर जम्मू के ईदगाह में लोगों ने नमाज अदा की। इस मौके पर डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी के प्रमुख गुलाम नबी आज़ाद ने कहा कि, मैं सभी को ईद की मुबारकबाद देता हूं। आज बहुत तदाद में लोग नमाज पढ़ रहे हैं। अल्लाह कोविड जैसी बीमारियों से दुनिया को निजात दे। मैं दुआ करता हूं कि हमारे मुल्क से जितनी भी नफरते हैं वो मिट जाएं और मुल्क तरक्की करे।

Image

असम: गुवाहाटी में ईद-उल-फितर के अवसर पर लोगों ने दक्षिणगांव ईदगाह मैदान में नमाज अदा की।

https://twitter.com/i/status/1649618585315348480

ईद-उल-फितर को मीठी ईद क्यों कहते है

आपको बताते चलें कि, इस ईद को मीठी ईद कहा जाता है जिस मौके पर लोग नए कपड़े पहनकर एक-दूसरे को सेवइयां खिलाते हैं। साथ ही मस्जिदों में आने वाले भविष्य और परिवार के लिए दुआ भी मांगते है। मुस्लिम धार्मिक मान्यताओं की मानें तो, पैगंबर हजरत मुहम्मद ने सन् 624 ईस्वी में बद्र की लड़ाई में जीत हासिल की थी। इसी की खुशी में उन्होंने ईद-उल-फितर मनाया और लोगों का मुंह मीठा किया , जिसके बाद से आज के दिन को मीठी ईद कहा जाता है। यहां पर इस मौके पर जकात यानी दान देने का भी बहुत महत्व है।
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article