Advertisment

भारत के साथ करार में कई उत्पादों पर व्यापार बाधाओं में कमी चाहता है EFTA, जानिए क्‍यों?

EFTA भारत के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार करार के लिए मशीन टूल्स, उन्नत रसायन, नॉर्वे व आइसलैंड की मछली आदि उत्पादों पर व्यापार बाधाओं में कमी चाहता है।

author-image
Bansal News
भारत के साथ करार में कई उत्पादों पर व्यापार बाधाओं में कमी चाहता है EFTA, जानिए क्‍यों?

नई दिल्ली। चार देशों का समूह ईएफटीए भारत के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार करार (एफटीए) के लिए मशीन टूल्स, उन्नत रसायन, फार्मा, चॉकलेट, नॉर्वे और आइसलैंड की मछली आदि उत्पादों पर व्यापार बाधाओं में कमी चाहता है। स्विट्जरलैंड की आर्थिक मामलों की मंत्री हेलेन बुडलिगर अर्टिडा ने यह बात कही है।

Advertisment

उन्होंने कहा कि भारत के साथ ईएफटीए वस्तुओं, सेवाओं और बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) जैसे क्षेत्रों में एक महत्वाकांक्षी और व्यापक करार चाहता है।

भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के देश- आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौते (टीईपीए) पर बातचीत कर रहे हैं।

2008 में शुरू हुई थी बातचीत

समझौते पर बातचीत आधिकारिक तौर पर जनवरी, 2008 में शुरू हुई थी। 2013 तक 13 दौर की बातचीत हुई। अक्टूबर, 2016 में बातचीत दोबारा शुरू होने के बाद कई दौर की वार्ता हो चुकी है।

Advertisment

भारत करता है उच्च शुल्क लागू- अर्टिडा

अर्टिडा ने कहा कि ‘‘वस्तुओं के व्यापार के संबंध में भारत ईएफटीए देशों के कई निर्यात पर उच्च शुल्क लागू करता है। हम स्पष्ट रूप से व्यापार बाधाओं में पर्याप्त कमी की उम्मीद कर रहे हैं, विशेष रूप से मशीन टूल्स, उन्नत रसायन, फार्मास्युटिकल्स, स्विस चॉकलेट और मछली जैसे उच्च मूल्य के उत्पादों के लिए।’’

ये भी  पढ़ें:

Pakistan News: पाकिस्तान में रह रहे चीनी नागरिकों की सुरक्षा बढ़ाई गई, ग्वादर में हमले की कोशिश के बाद लिया फैसला

Rajasthan News: सीएम अशोक गहलोत की बड़ी सौगात, ‘अमृता देवी’ होगा जीव-जन्तु कल्याण बोर्ड का नाम

Advertisment

Bollywood news: शाहरुख खान ने फैंस से किया वादा, फिल्‍म ‘जवान’ का जल्द रिलीज होगा ट्रेलर

Ajab Gajab Facts: पूरे गांव में रहता केवल एक परिवार, केवल 16 लोग हैं यहां की आबादी, जानें कारण और समस्याएं

Kamal Nath: पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ का बड़ा बयान, MP की जनता को दिए 11 वचन, जानें इन 11 वचनों के बारे में

Advertisment

EFTA, Minister Helen Budliger Artida, Pharmaceuticals, Trade Barriers, Advanced Chemicals, मंत्री हेलेन बुडलिगर अर्टिडा, व्यापार बाधाएं, उन्नत रसायन

pharmaceuticals Advanced Chemicals EFTA Minister Helen Budliger Artida Trade Barriers
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें